×

Nós usamos os cookies para ajudar a melhorar o LingQ. Ao visitar o site, você concorda com a nossa política de cookies.

LingQ Mini Stories, 56 - मार्केटिंग मैनेजर – Texto para ler

LingQ Mini Stories, 56 - मार्केटिंग मैनेजर

Iniciante 2 lição de Hindi para praticar a leitura

Comece a aprender esta lição agora

56 - मार्केटिंग मैनेजर

मीना एक निर्माण कंपनी मैं मार्केटिंग मैनेजर है।

वह इस बात से आश्वस्त है कि अब उसकी कंपनी के लिए विदेशों में विस्तार करने का सबसे अच्छा समय है क्योंकि विदेशी बाजारों में उसकी कंपनी के उत्पादों की मांग बढ़ रही है।

न केवल निर्यात बढ़ रहा है, बल्कि कुछ विदेशी देशों में तो शानदार पार्ट्स सप्लायर भी हैं।

इसलिए विदेशों में विस्तार से बाजार हिस्सेदारी बढ़ सकती है और साथ ही साथ लागत भी कम हो सकती है।

विदेश में किसी भी तरह के व्यापारिक कदम के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनाने की आवश्यकता होगी।

चूँकि हर विदेशी देश में स्थितियाँ अलग-अलग होती हैं, इसलिए उसे निश्चित रूप से अपनी मदद के लिए स्थानीय विशेषज्ञता वाले लोगों को ढूंढना होगा।

मीना ने अधिकांश महत्वपूर्ण विदेशी बाज़ारों का दौरा किया है।

वह कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहती और इसलिए वह अपने मौजूदा विदेशी ग्राहकों से सलाह लेने का फैसला करती है।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि नई विस्तार योजना सफलतापूर्वक पूरी हो जाए, इसलिए आवश्यक शोध करने में उसे थोड़ा समय लगेगा।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

कुछ साल पहले में एक निर्माण कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर थी।

मुझे विश्वास था कि अब हमारी कंपनी के लिए विदेशों में विस्तार करने का समय आ गया है क्योंकि विदेशी बाजारों में हमारी कंपनी के उत्पादों की मांग बढ़ रही थी।

न केवल निर्यात बढ़ रहा था, बल्कि कुछ विदेशी देशों में शानदार पार्ट्स सप्लायर भी थे।

इसलिए विदेशों में विस्तार से बाजार हिस्सेदारी बढ़ सकती थी और साथ ही लागत भी कम हो सकती थी।

विदेश में किसी भी कदम के लिए सावधानीपूर्वक योजना की आवश्यकता थी।

चूँकि प्रत्येक विदेशी देश में परिस्थितियाँ अलग-अलग होती थीं, इसलिए मुझे पता था कि मुझे अपनी मदद के लिए स्थानीय विशेषज्ञता वाले लोगों को ढूंढना होगा।

मैंने अधिकांश महत्वपूर्ण विदेशी बाज़ारों का दौरा किया था।

मैं कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहती थी और इसलिए मैंने अपने मौजूदा विदेशी ग्राहकों से सलाह लेने का फैसला किया।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि नई विस्तार योजना सफलतापूर्वक पूरी हो जाए, इलसिए इसके लिए आवश्यक शोध करने में मुझे कुछ समय लगने वाला था।

प्रश्न

पहला: मीना एक निर्माण कंपनी की मार्केटिंग मैनेजर है।

मीना क्या काम करती है?

मीना एक निर्माण कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर है।

दूसरा: वह आश्वस्त है कि अब उसकी कंपनी के लिए विदेशों में विस्तार करने का सबसे अच्छा समय है।

मीना किस बात से आश्वस्त है?

वह इस बात से आश्वस्त है कि अब उसकी कंपनी के लिए विदेशों में विस्तार करने का सबसे अच्छा समय है।

तीसरा: कुछ विदेशी देशों में शानदार पार्ट्स सप्लायर हैं।

शानदार पार्ट्स सप्लायर कहां हैं?

कुछ विदेशी देशों में शानदार पार्ट्स सप्लायर हैं।

चौथा: विदेशों में विस्तार से बाजार हिस्सेदारी बढ़ सकती है और साथ ही साथ लागत भी कम हो सकती है।

विदेशों में विस्तार से क्या होगा?

विदेशों में विस्तार से बाजार हिस्सेदारी बढ़ सकती है और साथ ही साथ लागत भी कम हो सकती है।

पांचवां: मुझे पता था कि मुझे अपनी मदद के लिए स्थानीय विशेषज्ञता वाले लोगों को ढूंढना होगा।

आपको अपनी मदद के लिए किसे ढूंढना होगा?

मुझे अपनी मदद के लिए स्थानीय विशेषज्ञता वाले लोगों को ढूंढना होगा।

छठा: मैंने अधिकांश महत्वपूर्ण विदेशी बाज़ारों का दौरा किया था।

क्या मैंने सभी महत्वपूर्ण विदेशी बाज़ारों का दौरा किया था?

नहीं, आपने अधिकांश विदेशी बाज़ारों का दौरा किया है।

सातवां: मैंने अपने मौजूदा विदेशी ग्राहकों से सलाह मांगने का फैसला किया।

मैंने अपने मौजूदा विदेशी ग्राहकों से क्या मांगा?

आपने उनसे सलाह मांगी।

आठवां: मुझे आवश्यक शोध करने में थोड़ा समय लगने वाला था।

क्या आवश्यक शोध करने में मुझे थोड़ा समय लगने वाला था?

नहीं, शोध करने में काफी समय लगेगा।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE