×

Nós usamos os cookies para ajudar a melhorar o LingQ. Ao visitar o site, você concorda com a nossa política de cookies.

LingQ Mini Stories, 3 - करीना एक बिल्ली रखती है – Texto para ler

LingQ Mini Stories, 3 - करीना एक बिल्ली रखती है

Iniciante 2 lição de Hindi para praticar a leitura

Comece a aprender esta lição agora

करीना एक बिल्ली रखती है

करीना काम पर और घर पर ऊब गई है।

वह हर रोज़यही काम करती है।

वह कुछ नया करना चाहती है।

सबसे पहले, वह खाना बनाने की कोशिश करती है।

लेकिन उसके खाने का स्वाद अच्छा नहीं है।

फिर, वह तैरने की कोशिश करती है।

लेकिन उसे पानी से डर लगता है।

करीना घर की तरफ चल पड़तीहै और उसे एक पालतू जानवरों की दुकान दिखाई देती है।

पालतू जानवरों की दुकान में, उसे एक बिल्ली दिखाई देती है!

करीना ने उस बिल्ली को ख़रीदाऔर अब वह बहुत खुश है।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मैं काम पर और घर पर ऊब गई हूँ।

मैं हर रोज़यही काम करता हूँ।

मैं कुछ नया करना चाहती हूँ।

सबसे पहले, मैं खाना बनाने की कोशिश करती हूँ।

लेकिन मेरे खाने का स्वाद अच्छा नहीं है।

फिर, मैं तैरने की कोशिश करती हूं।

लेकिन मुझे पानी से डर लगता है।

मैं घर की तरफ चल पड़तीहूँ और मुझे एक पालतू जानवरों की दुकान दिखाई देती है।

पालतू जानवरों की दुकान में, मुझे एक बिल्ली दिखाई देती है!

मैंने उसे बिल्ली को ख़रीदाऔर अब मैं बहुत खुश हूँ।

प्रशन:

पहला: करीना काम पर और घर पर ऊब गई है।

क्या करीना काम पर खुश रहती है?

नहीं, करीना काम पर खुश नहीं रहती।

वह काम और घर दोनों से ऊब चुकी है।

दूसरा: करीना हर दिन एक ही काम करती है।

क्या करीना कई नई चीज़ें करती है?

नहीं, करीना हर दिन वही काम करती है।

तीसरा: करीना एक नया शौक चाहती है।

क्या करीना कोई नया शौक चाहती है?

हाँ, करीना एक नया शौक चाहती है।

चौथा: करीना के भोजन का स्वाद अच्छा नहीं है।

क्या करीना एक अच्छी रसोइया है?

नहीं, करीना अच्छी रसोइया नहीं है।

उसके खाने का स्वाद अच्छा नहीं होता।

पांचवा: करीना को पानी से डर लगता है।

क्या करीना को तैरना पसंद है?

नहीं, करीना को तैरना पसंद नहीं है।

वह पानी से डरती है।

छठा: करीना को एक पालतू जानवरों की दुकान में एक बिल्ली दिखाई देती है।

क्या करीना को किसी दुकान में बिल्ली दिखाई देती है?

हाँ, करीना को एक पालतू जानवरों की दुकान में एक बिल्ली दिखाई देती है।

सातवां: करीना पालतू जानवरों की दुकान से बिल्ली खरीदती है।

क्या करीना बिल्ली खरीदती है?

हाँ, करीना पालतू जानवरों की दुकान से बिल्ली खरीदती है।

आठवाँ: करीना अब बहुत खुश है क्योंकि उसके पास एक बिल्ली है।

क्या करीना अब ऊब गई है?

नहीं, करीना अब ऊब नहीं रही।

वह अब बहुत खुश है क्योंकि उसके पास एक बिल्ली है।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE