×

Nós usamos os cookies para ajudar a melhorar o LingQ. Ao visitar o site, você concorda com a nossa política de cookies.

LingQ Mini Stories, 10 - जन्मदिन की पार्टी – Texto para ler

LingQ Mini Stories, 10 - जन्मदिन की पार्टी

Iniciante 2 lição de Hindi para praticar a leitura

Comece a aprender esta lição agora

10 - जन्मदिन की पार्टी

अतुल जन्मदिन की पार्टी पर जा रहा है।

उसे मेघा के लिए एक उपहार खरीदने की ज़रूरत है।

हालाँकि, अतुल ज़्यादा पार्टियों में नहीं जाता।

वह घबराया हुआ है और सोच रहा है कि वह क्या खरीदे।

मेघा को आभूषण, जानवर और नीला रंग पसंद है।

अतुल एक आभूषण की दुकान पर जाता है।

उसे एक सुंदर चांदी का हार दिखाई देता है।

हार पर एक नीली बिल्ली बनी हुई है।

अतुल खुश हो गया और उसने हार खरीद लिया।

उसे उम्मीद है कि मेघा को हार पसंद आएगा।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मैं एक जन्मदिन की पार्टी पर जा रहा हूँ।

मुझे मेघा के लिए एक उपहार खरीदना है।

हालाँकि, मैं ज़्यादा पार्टियों में नहीं जाता।

मैं घबराया हुआ हूँ और सोच रहा हूँ कि क्या खरीदूं।

मेघा को आभूषण, जानवर और नीला रंग पसंद है।

मैं एक आभूषण की दुकान पर जाता हूँ।

मुझे एक सुंदर चांदी का हार दिखाई देता है।

हार पर एक नीली बिल्ली बनी हुई है।

मैं खुश हो गया और मैंने हार खरीद लिया।

मुझे उम्मीद है कि मेघा को हार पसंद आएगा।

प्रशन:

पहला: अतुल मेघा के जन्मदिन की पार्टी में जा रहा है।

क्या अतुल जन्मदिन की पार्टी में जा रहा है?

हाँ, अतुल मेघा के जन्मदिन की पार्टी में जा रहा है।

दूसरा: अतुल ज़्यादा पार्टियों में नहीं जाता, इसलिए उसे घबराहट महसूस होती है।

क्या अतुल कई पार्टियों में जाता है?

नहीं, अतुल ज़्यादा पार्टियों में नहीं जाता इसलिए उसे घबराहट महसूस होती है।

तीसरा: मेघा को जानवर और नीला रंग पसंद है।

क्या मेघा को जानवर पसंद हैं?

हाँ, मेघा को जानवर पसंद हैं, और उसे नीला रंग भी पसंद है।

चौथा: अतुल एक आभूषण की दुकान पर जाता है।

क्या मेघा किसी आभूषण की दुकान पर जाती है?

नहीं, मेघा किसी आभूषण की दुकान पर नहीं जाती, लेकिन अतुल जाता है।

पांचवां: अतुल को एक चाँदी का हार दिखाई देता है।

क्या अतुल को चाँदी की अंगूठी दिखाई देती है?

नहीं, उसे अंगूठी नहीं बल्कि चांदी का हार दिखाई देता है।

छठा: हार चांदी का है।

हार चाँदी का है या सोने का?

हार चांदी का है, सोने का नहीं।

सातवां: हार पर एक नीली बिल्ली है।

क्या हार पर बैंगनी बिल्ली है?

नहीं बैंगनी बिल्ली नहीं है।

हार पर एक नीली बिल्ली है।

आठवां: अतुल हार खरीदता है क्योंकि उसे उम्मीद है कि मेघा को यह पसंद आएगा।

क्या अतुल हार खरीदता है?

हाँ, अतुल हार खरीदता है क्योंकि उसे उम्मीद है कि मेघा को यह पसंद आएगा।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE