×

Mes naudojame slapukus, kad padėtume pagerinti LingQ. Apsilankę avetainėje Jūs sutinkate su mūsų slapukų politika.

LingQ Mini Stories, 4 - मेरी बेटी एक अच्छी छात्रा है – Text to read

LingQ Mini Stories, 4 - मेरी बेटी एक अच्छी छात्रा है

Pradedantysis 2 Hindi lesson to practice reading

Pradėkite mokytis šios pamokos dabar

मेरी बेटी एक अच्छी छात्रा है

मेरी बेटी हर रोज़ स्कूल जाती है।

उसे स्कूल बहुत पसंद है।

वह स्कूल की एक अच्छी छात्रा है।

शिक्षकों को मेरी बेटी बहुत पसंद है।

मेरी बेटी के कई दोस्त भी हैं।

उसकी सबसे अच्छी दोस्त पारुल है।

पारुल को गणित और विज्ञान पसंद है।

मेरी बेटी को अंग्रेजी और इतिहास पसंद है।

वे होमवर्क में एक-दूसरे की मदद करती हैं।

वे कड़ी मेहनत से पढ़ाई करती हैं और स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करती हैं।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मैं हर रोज़ स्कूल जाती हूँ।

मुझे स्कूल बहुत पसंद है।

मैं स्कूल में एक अच्छी छात्र हूँ।

मेरे शिक्षक मुझे बहुत पसंद करते हैं।

मेरे कई दोस्त भी हैं।

मेरी सबसे अच्छी दोस्त पारुल है।

उसे गणित और विज्ञान पसंद है।

मुझे अंग्रेजी और इतिहास पसंद है।

हम होमवर्क में एक-दूसरे की मदद करते हैं।

हम कड़ी मेहनत से पढ़ाई करते हैं और स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

प्रशन:

पहला: बेटी रोज स्कूल जाती है।

क्या बेटी हर रोज स्कूल जाती है?

हाँ, वह हर दिन स्कूल जाती है।

दूसरा: बेटी को स्कूल पसंद है।

क्या बेटी को स्कूल पसंद है?

जी हाँ, उसे स्कूल पसंद है।

तीसरा: बेटी अच्छी छात्रा है।

क्या बेटी ख़राब छात्रा है?

नहीं, बेटी ख़राब छात्रा नहीं है।

वह एक अच्छी छात्रा है।

चौथा: शिक्षकों को बेटी पसंद है।

क्या शिक्षकों को बेटी पसंद है?

हाँ, शिक्षक उसे पसंद करते हैं।

पांचवां: उसकी सबसे अच्छी दोस्त का नाम पारुल है।

क्या उसकी सबसे अच्छी दोस्त का नाम कविता है?

नहीं, उसकी सबसे अच्छी दोस्त का नाम पारुल है।

छठा: पारुल को गणित और विज्ञान पसंद है।

क्या पारुल को अंग्रेजी और इतिहास पसंद है?

नहीं, उसे गणित और विज्ञान पसंद है।

सातवां: बेटी और पारुल स्कूल में अच्छे से पढ़ाई करती हैं।

क्या बेटी स्कूल में अच्छे से पढ़ाई करती है?

जी हाँ, बेटी और पारुल स्कूल में अच्छे से पढ़ाई करती हैं।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE