×

Nous utilisons des cookies pour rendre LingQ meilleur. En visitant le site vous acceptez nos Politique des cookies.

LingQ Mini Stories, 55 - एक नया घर – Texte à lire

LingQ Mini Stories, 55 - एक नया घर

Débutant 2 cours de d'hindi pour pratiquer la lecture

Commencer à apprendre cette leçon maintenant

55 - एक नया घर

शीला और रवि एक नया घर खरीदना चाहेंगे क्योंकि उनके दोनों बच्चे बड़े हो रहे हैं।

दुर्भाग्य से, नया घर खरीदना मुश्किल हो गया है क्योंकि घर की लागत लोगों की आय की तुलना में तेजी से बढ़ी है।

नया घर खरीदने में सक्षम होने के लिए, वे वर्षों से पैसे बचा रहे हैं।

यदि वे एक बड़ाघर खरीदना चाहते हैं, तो उन्हें शहर से दूर घर लेना होगा।

इसका मतलब होगा कि उन दोनों को अपनी नौकरी के लिए लंबी यात्रा करनी होगी।

उन्होंने अपार्टमेंट देखे लेकिन वे या तो बहुत छोटे थे या ऐसी जगह पर थे जो उन्हें पसंद नहीं थी।

उन्हें एहसास होता है कि भले ही वे दोनों कड़ी मेहनत करते हैं और नासमझी से पैसा खर्च भी नहीं करते, फिर भी वे वैसा घर नहीं खरीद सकते जैसा वे चाहते हैं।

एक बार तो उन्होंने घर किराये पर लेने के बारे में भी सोचा, लेकिन वास्तव में उन्हें लगता है कि उन्हें अपना खुद का घर बनाना चाहिए।

आख़िरकार उन्होंने एक छोटे शहर में जाने का फैसला किया।

उन्हें लगता है कि वे वहां सरल जीवन जी सकते हैं और बेहतर पारिवारिक जीवन का आनंद ले सकते हैं।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

हम एक नया घर खरीदना चाहते थे क्योंकि हमारे दोनों बच्चे बड़े हो गए थे।

दुर्भाग्य से, नया घर खरीदना मुश्किल हो गया था क्योंकि घर की लागत हमारी आय की तुलना में तेजी से बढ़गई थी।

नया घर खरीदने में सक्षम होने के लिए, हम वर्षों से पैसे बचा रहे थे।

यदि हम एक बड़ाघर खरीदना चाहते, तो हमें शहर से दूर रहना पड़ता।

इसका मतलब हम दोनों को अपनी नौकरी के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ती।

हमने अपार्टमेंट देखे थे लेकिन ये या तो बहुत छोटे थे या ऐसी जगह पर थे जो हमें पसंद नहीं आई।

हमें एहसास हुआ कि भले ही हम दोनों ने कड़ी मेहनत की और बेवजह पैसा खर्च नहीं किया, फिर भी हम वैसा घर नहीं खरीद सकते जिसकी हमने उम्मीद की थी।

एक बार तो हमने घर किराये पर लेने के बारे में भी सोचा था, लेकिन वास्तव में हमें लगा कि हमें अपना खुद का घर लेना चाहिए।

आख़िरकार हमने एक छोटे शहर में जाने का फैसला किया।

हमें लगा कि हम वहां सरल जीवन जी सकते हैं और बेहतर पारिवारिक जीवन का आनंद ले सकते हैं।

प्रश्न:

पहला: शीला और रवि एक नया घर खरीदना चाहते हैं क्योंकि उनके दोनों बच्चे बड़े हो रहे हैं।

शीला और रवि नया घर क्यों खरीदना चाहते हैं?

वे एक नया घर इसलिए खरीदना चाहते हैं क्योंकि उनके दोनों बच्चे बड़े हो रहे हैं।

दूसरा: वे सालों से पैसा बचा रहे हैं।

शीला और रवि कब से पैसे बचा रहे हैं?

वे सालों से पैसा बचा रहे हैं।

तीसरा: यदि वे एक बड़ाघर खरीदना चाहते हैं, तो उन्हें शहर से दूर रहना होगा।

यदि वे एक बड़ाघर खरीदें तो क्या होगा?

ऐसा करने पर उन्हें शहर से दूर रहना होगा।

चौथा: उन्होंने अपार्टमेंट देखे लेकिन ये या तो बहुत छोटे थे या ऐसी जगह पर थे जो उन्हें पसंद नहीं थी।

उन्हें वे अपार्टमेंट पसंद क्यों नहीं आए, जिन्हें उन्होंने देखा था?

वे उन्हें इसलिए पसंद नहीं आए क्योंकि वे या तो बहुत छोटे थे या ऐसी जगह पर थे जो उन्हें पसंद नहीं थी।

पाँचवाँ: हम एक नया घर खरीदना चाहते थे क्योंकि हमारे दोनों बच्चे बड़े हो गए थे।

हम क्या करना चाहते थे?

हम एक नया घर खरीदना चाहते थे क्योंकि हमारे दोनों बच्चे बड़े हो गए थे।

छठा: एक समय पर हमने घर को किराये लेने के बारे में सोचा था।

एक समय पर हमने क्या सोचा था?

आपने घर को किराये पर लेने के बारे में सोचा था।

सातवां: हमें वास्तव में लगा कि हम अपना खुद का घर लेना चाहते हैं।

हमने क्या महसूस किया कि हम क्या करना चाहते हैं?

आपको लगा कि आप अपना खुद का घर खरीदना चाहते हैं।

आठवां: आख़िरकार आपने एक छोटे शहर में जाने का फैसला किया।

आख़िरकार आपने क्या फैसला किया?

आख़िरकार आपने एक छोटे शहर में जाने का फैसला किया।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE