×

我们使用 cookie 帮助改善 LingQ。通过浏览本网站,表示你同意我们的 cookie 政策.

LingQ Mini Stories, 47 - जेसिका काम पर समस्या का सामना कर रह… – 阅读文本

LingQ Mini Stories, 47 - जेसिका काम पर समस्या का सामना कर रही है

初级2 印地语 课程,练习阅读

现在开始学习这个课程

47 - जेसिका काम पर समस्या का सामना कर रही है

जेसिका ने हाल ही में एक नई नौकरी शुरू की है।

वह काम का भरपूर मज़ा ले रही है, हालाँकि वह अपने बॉस के साथ कुछ समस्याओं का सामना कर रही है।

मीटिंग के दौरान अगर वह कुछ कहने की कोशिश करती है तो उसका बॉस उसे बोलने नहीं देता।

वह चाहती है कि वह उसे भी बोलने का अधिक मौका दे, और उसे अच्छा लगेगा अगर वह उसकी राय भी जाने।

उसे उम्मीद है कि वह इस समस्या का समाधान निकाल लेगी।

वह एक नई नौकरी की तलाश कर सकती है, लेकिन फिर वह सोचती है कि बेहतर होगा अगर वह इसी नौकरी को जारी रखे।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मैंने पिछले साल एक नई नौकरी शुरू की।

पहले तो मुझे काम में बहुत मज़ा आ रहा था, हालाँकि मैं अपने बॉस के कारण कुछ समस्याओं का सामना कर रही थी।

मीटिंग के दौरान अगर मैं कुछ कहने की कोशिश करती तो मेरा बॉस मुझे बात नहीं करने देता।

मैं चाहती थी कि वह मुझे बोलने का अधिक मौका देते, और मुझे अच्छा लगता अगर वह मेरी राय भी जानते।

मुझे आशा थी कि मैं इस समस्या का समाधान निकाल लूंगी।

मैं एक नई नौकरी की तलाश कर सकती थी, लेकिन फिर मैंने सोचा कि बेहतर होगा की मैं इसी नौकरी को जारी रखूं।

प्रश्न:

पहला: जेसिका ने हाल ही में एक नई नौकरी शुरू की है।

जेसिका ने हाल ही में क्या किया है?

जेसिका ने हाल ही में एक नई नौकरी शुरू की है।

दूसरा: वह काम का बहुत आनंद ले रही है।

क्या वह काम का आनंद ले रही है?

हां, वह काम का भरपूर आनंद ले रही है।

तीसरा: उसे अपने बॉस के साथ कुछ समस्याएँ हो रही हैं।

उसे किसके कारण समस्याएँ हो रही हैं?

उसे अपने बॉस के कारण कुछ समस्याएं हो रही हैं।

चौथा: मीटिंग के दौरान अगर वह कुछ कहने की कोशिश करती है तो उसका बॉस उसे बात नहीं करने देता।

मीटिंग के दौरान क्या होता है?

मीटिंग के दौरान अगर वह कुछ कहने की कोशिश करती है, तो उसका बॉस उसे बोलने नहीं देता।

पाँचवाँ: वह चाहती थी कि उसे बोलने का अधिक मौका दिया जाए।

वह क्या चाहती थी?

वह चाहती थी कि उसे बोलने का अधिक मौका मिले।

छठा: यदि वह उसकी राय भी सुनता तो उसे अच्छा लगता।

जेसिका को क्या अच्छा लगता?

अगर उसकी राय को भी सुना जाता।

सातवां: जेसिका को उम्मीद थी कि वह इस समस्या को हल करने में सफल होगी।

उसे क्या उम्मीद थी?

उसे उम्मीद थी कि वह इस समस्या का हल ढूंढ लेगी।

आठवां: वह फिर से नई नौकरी की तलाश कर सकती थी, लेकिन फिर उसे लगा कि बेहतर होगा अगर वह इसी नौकरी को जारी रखे।

जेसिका ने नई नौकरी की तलाश क्यों नहीं की?

क्योंकि उसे लगा कि बेहतर होगा कि वह इसी नौकरी को जारी रखे।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE