×

我们使用 cookie 帮助改善 LingQ。通过浏览本网站,表示你同意我们的 cookie 政策.

LingQ Mini Stories, 41 - अंकित एक रेस्तरां में गया – 阅读文本

LingQ Mini Stories, 41 - अंकित एक रेस्तरां में गया

初级2 印地语 课程,练习阅读

现在开始学习这个课程

41 - अंकित एक रेस्तरां में गया

अंकित अपने दोस्त के साथ एक रेस्तरां में है।

वे दोनों इस रेस्तरां में पहली बार आए हैं और वे यह फैसला कर रहे हैं कि उन्हें क्या खाना चाहिए।

अंकित तीन अलग-अलग व्यंजन ऑर्डर करना चाहता है क्योंकि वह मेनू में उपलब्ध नई चीज़ों को आज़माना चाहता है।

लेकिन अगर वह बहुत सारा खाना ऑर्डर करता है, तो उसे अपने दोस्त के मुकाबले ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

अंकित के दोस्त को ज़्यादा भूख नहीं लगी है; इसलिए, अंकित का दोस्त केवल कुछ छोटे व्यंजन ही ऑर्डर करता है।

इसलिए अंकित ने भी कुछ छोटे व्यंजन आर्डर करने का ही निर्णय लिया।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मैं अपने दोस्त के साथ एक रेस्तरां में था।

हम इस रेस्तरां में पहली बार गए थे इसलिए हम तय कर रहे थे कि हमें क्या खाना चाहिए।

मैं तीन अलग-अलग व्यंजन ऑर्डर करना चाहता था क्योंकि मैं मेनू में उपलब्ध नई चीज़ों को आज़माना चाहता था।

लेकिन अगर मैं बहुत सारा खाना ऑर्डर करता तो मुझे अपने दोस्त के मुकाबले ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते।

मेरे दोस्त को ज़्यादा भूख नहीं थी, इसलिए मेरे दोस्त ने केवल कुछ छोटे व्यंजन ही ऑर्डर किए।

इसलिए मैं भी केवल कुछ छोटे व्यंजन ही लेने का निर्णय लेता हूँ।

प्रश्न:

पहला: अंकित अपने दोस्त के साथ रेस्तरां में है।

रेस्तरां में अंकित किसके साथ है?

वह रेस्तरां में अपने दोस्त के साथ है।

दूसरा: अंकित और उसका दोस्त तय कर रहे हैं कि वे रेस्तरां में क्या खाएं।

अंकित और उसका दोस्त क्या कर रहे हैं?

वे यह तय कर रहे हैं कि वे दोनों रेस्तरां में क्या खाएं।

तीसरा: अंकित के दोस्त को ज़्यादा भूख नहीं लगी थी।

क्या अंकित के दोस्त को बहुत भूख लगी थी?

नहीं, ऐसा नहीं था।

अंकित के दोस्त को ज्यादा भूख नहीं लगी थी।

चौथा: अंकित का दोस्त केवल कुछ छोटे व्यंजन ऑर्डर करता है।

अंकित का दोस्त कितना खाना ऑर्डर करता है?

अंकित का दोस्त केवल कुछ छोटे व्यंजन ही ऑर्डर करता है।

पांचवां: यह पहली बार था जब अंकित और उसका दोस्त इस रेस्तरां में गए थे।

क्या अंकित और उसका दोस्त पहले भी इस रेस्तरां में गए थे?

नहीं, वे दोनों यहाँ पहली बार ही गए थे।

छठा: अंकित तीन अलग-अलग व्यंजन ऑर्डर करना चाहता था।

अंकित कितना खाना ऑर्डर करना चाहता था?

अंकित तीन अलग-अलग व्यंजन ऑर्डर करना चाहता था।

सातवां: यदि अंकित ने बहुत सारा खाना ऑर्डर किया होता, तो उसे अपने दोस्त से अधिक भुगतान करना पड़ता।

यदि अंकित ने ढेर सारा खाना ऑर्डर किया होता तो उसे क्या करना पड़ता?

अगर ऐसा हुआ होता तो उसे अपने दोस्त से अधिक पैसों का भुगतान करना पड़ता।

आठवां: अंकित ने केवल कुछ छोटे व्यंजन ही आर्डर करना का निर्णय लिया।

अंकित ने क्या निर्णय लिया?

अंकित ने केवल कुछ छोटे व्यंजन आर्डर करने का निर्णय लिया।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE