×

我们使用 cookie 帮助改善 LingQ。通过浏览本网站,表示你同意我们的 cookie 政策.

LingQ Mini Stories, 38- शीतल और ज्योती का पसंदीदा अभिनेता – 阅读文本

LingQ Mini Stories, 38- शीतल और ज्योती का पसंदीदा अभिनेता

初级2 印地语 课程,练习阅读

现在开始学习这个课程

38- शीतल और ज्योती का पसंदीदा अभिनेता

शीतल और ज्योती स्नातक होने से पहले ही दोस्त थीं।

उन्हें साथ में फिल्में देखना और संगीत सुनना पसंद था।

शीतल का पसंदीदा अभिनेता काफी लंबा और सुंदर था।

उस अभिनेता ने कई फिल्मों में काम किया और वह बहुत लोकप्रिय था।

ज्योती का पसंदीदा अभिनेता भी काफी लोकप्रिय था।

ज्योती को लगता था कि वह सबसे सुंदर अभिनेता था।

लेकिन शीतल ज्योती से सहमत नहीं थी।

उसे लगता था कि उसका पसंदीदा अभिनेता ज्योती के पसंदीदा अभिनेता से ज़्यादा सुंदर था।

शीतल और ज्योती स्कूल में हर दिन इस बारे में बात करते थे।

वे एक दिन किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मिलना चाहते थे।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

ज्योती और मैं स्कूल से ही एक दूसरे की दोस्त हैं।

हमें फिल्में देखना और संगीत सुनना पसंद है।

मेरा पसंदीदा अभिनेता लंबा और सुंदर है।

वह कई फिल्मों में काम कर चुका है और बहुत लोकप्रिय है।

ज्योती का पसंदीदा अभिनेता भी काफी लोकप्रिय है।

उसे लगता है कि वह सबसे खूबसूरत अभिनेता है।

मैं ज्योती की इस बात से सहमत नहीं हूँ।

मैं तो यह ही मानती रहूंगी कि मेरा पसंदीदा अभिनेता ज्योती के पसंदीदा अभिनेता से अधिक सुंदर है।

हम हर दिन स्कूल में इस बारे में बात करते रहेंगे।

हम हमेशा से ही एक दिन किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मिलना चाहेंगे।

प्रशन:

पहला: ज्योती और शीतल स्नातक होने से पहले से ही दोस्त थीं।

ज्योती और शीतल कब से दोस्त थीं?

वे स्नातक होने से पहले से ही दोस्त थीं।

दूसरा: उन्हें फिल्में देखना और संगीत सुनना पसंद था।

उन्हें क्या करना पसंद था?

उन्हें फिल्में देखना और संगीत सुनना पसंद था।

तीसरा: शीतल का पसंदीदा अभिनेता लंबा और सुंदर था।

शीतल का पसंदीदा अभिनेता कैसा दिखता था?

उसका पसंदीदा अभिनेता लंबा और सुंदर दिखता था।

चौथा: शीतल का पसंदीदा अभिनेता बहुत लोकप्रिय था क्योंकि वह कई फिल्मों में काम कर चुका था।

शीतल का पसंदीदा अभिनेता कितना लोकप्रिय था?

वह बहुत लोकप्रिय था।वह कई फिल्मों में काम कर चुका था।

पांचवां: ज्योती को लगता है कि उसका पसंदीदा अभिनेता सबसे सुंदर है।

ज्योती को कौन सा अभिनेता सबसे सुंदर लगता है?

ज्योती को उसका पसंदीदा अभिनेता सबसे सुंदर लगता है।

छठा: शीतल को लगता रहेगा कि उसका पसंदीदा अभिनेता ज्योती के पसंदीदा अभिनेता से अधिक सुंदर है।

शीतल किस अभिनेता को ज्योती के पसंदीदा अभिनेता से अधिक सुंदर समझती रहेगी?

शीतल मानती रहेगी कि उसका पसंदीदा अभिनेता ज्योती के पसंदीदा अभिनेता से अधिक सुंदर है।

सातवां: शीतल और ज्योती हर दिन अपने पसंदीदा अभिनेताओं के बारे में बात करती हैं।

शीतल और ज्योती कितनी बार अपने पसंदीदा अभिनेताओं के बारे में बात करती हैं?

वे हर दिन अपने पसंदीदा अभिनेताओं के बारे में बात करती हैं।

आठवां: वे हमेशा एक दिन किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मिलना चाहती थीं।

वे हमेशा से ही एक दिन क्या करना चाहती थीं?

वे हमेशा से ही एक दिन किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मिलना चाहती थीं।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE