×

Ми використовуємо файли cookie, щоб зробити LingQ кращим. Відвідавши сайт, Ви погоджуєтесь з нашими правилами обробки файлів «cookie».

Celebrate the Cup Save up to 45%
Pal Pal Pixels, कहो कृपया धन्यवाद – Текст для читання

Pal Pal Pixels, कहो कृपया धन्यवाद

Початківець 1 Гінді урок для практики читання

Почати вивчати цей урок зараз

कहो कृपया धन्यवाद

हुं हुं हुं हुं हुं हुं हुं हुं हुं हुं। एक छोटी सी बात तुम्हें बताऊँ, जादू के कुछ शब्द सिखाऊँ। सुनो कहानी प्यारे बच्चों, इन शब्दों से तुम दिल को जीतो। जब भी कुछ माँगना हो, तो कहो ‘कृपया’।

हाँ, प्यारे बच्चों, कहो ‘कृपया’। और जब कोई कुछ दे तुम्हें, तो मुस्कुराकर कहो ‘धन्यवाद’। खेल-खिलौने या हो मिठाई, ‘कृपया’ कहने से मिलती है भलाई। छोटी सी गुड़िया या छोटा सा भालू, प्यार से मांगे तो सब कुछ पा लूँ।

जब भी कुछ माँगना हो, तो कहो ‘कृपया’। हाँ, प्यारे बच्चों, कहो ‘कृपया’। और जब कोई कुछ दे तुम्हें, तो मुस्कुराकर कहो ‘धन्यवाद’। अगर गलती से कुछ टूट जाए या किसी को चोट लग जाए, तो जल्दी से कहना ‘क्षमा करें’, प्यार से सारे गिले मिटाएँ।

जादू के ये शब्द हैं प्यारे ‘कृपया‘, ‘धन्यवाद‘ और ‘क्षमा करें‘; सबके दिल में जगह बनाएँ, आओ मिलकर इन्हें अपनाएँ। हाँ, ‘कृपया‘ ‘धन्यवाद‘। याद रखना ये मीठी बात।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE