×

Ми використовуємо файли cookie, щоб зробити LingQ кращим. Відвідавши сайт, Ви погоджуєтесь з нашими правилами обробки файлів «cookie».

LingQ Mini Stories, 34 - कपिल ने अपने दोस्तों के साथ डिनर कि… – Текст для читання

LingQ Mini Stories, 34 - कपिल ने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया

Початківець 2 Гінді урок для практики читання

Почати вивчати цей урок зараз

34 - कपिल ने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया

कपिल अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए बाहर जा रहा था।

उन्हें एक रेस्तरां के बारे में निर्णय लेना था।

कपिल को इटालियन खाना ही सबसे अच्छा लगता है।

लेकिन उसके दोस्तों को इटालियन खाने से ज्यादा थाई खाना पसंद है।

कपिल ने पहली बार थाई खाना खाने का फैसला लिया।

कपिल और उसके दोस्त रेस्तरां में पहुँचे।

कपिल के दोस्तों को कपिल से ज़्यादा मसालेदार खाना पसंद है।

इसलिए, उन्होंने कुछ मसालेदार थाई भोजन ऑर्डर किया।

कपिल ने सलाद ऑर्डर किया।

यह उसके दोस्तों के खाने से कम मसालेदार था।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

हाल ही में मैं अपने दोस्तों के साथ काफी बार डिनर के लिए बाहर जा रहा हूँ।

हम मिलकर रेस्तरां के बारे में फैसला ले रहे हैं।

मुझे हमेशा से इटालियन खाना ही सबसे अच्छा लगता है।

लेकिन मेरे दोस्तों को इटालियन खाने की तुलना में थाई खाना अधिक पसंद है।

मैंने हाल ही में पहली बार थाई खाना खाने का फैसला किया।

मैं और मेरे दोस्त रेस्तरां पहुंचे।

मेरे दोस्तों को मुझसे ज़्यादा मसालेदार खाना पसंद है।

उन्होंने कुछ मसालेदार थाई भोजन ऑर्डर किया।

मैंने सलाद ऑर्डर किया।

यह मेरे दोस्तों के खाने से कम मसालेदार था।

प्रश्न:

पहला: कपिल अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए बाहर जा रहा था।

कपिल अपने दोस्तों के साथ क्या कर रहा था?

वह अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए बाहर जा रहा था।

दूसरा: उन्हें जाने के लिए एक रेस्तरां का चयन करना था।

उन्हें क्या निर्णय लेना था?

उन्हें जाने के लिए एक रेस्तरां का चयन करना था।

तीसरा: कपिल को इटालियन खाना ही सबसे अच्छा लगता है।

कपिल को हमेशा किस तरह का खाना सबसे अच्छा लगता है?

कपिल को हमेशा इटालियन खाना सबसे अच्छा लगता है।

चौथा: उसके दोस्तों को हमेशा इटालियन भोजन की तुलना में थाई भोजन अधिक पसंद आता है।

उसके दोस्तों को हमेशा किस तरह का खाना पसंद आता है?

उसके दोस्तों को हमेशा थाई खाना ही पसंद आता है।

पांचवां: कपिल ने थाई खाना खाने का फैसला किया।

कपिल ने क्या करने का फैसला किया?

कपिल ने थाई खाना खाने का फैसला किया।

छठा: कपिल के दोस्तों को कपिल से ज्यादा मसालेदार खाना पसंद है।

मसालेदार खाना किसे अधिक पसंद है, कपिल या उसके दोस्तों को?

कपिल से ज़्यादा उसके दोस्तों को मसालेदार खाना पसंद है।

सातवां: कपिल के दोस्त कुछ मसालेदार थाई भोजन ऑर्डर करते हैं।

कपिल के दोस्त क्या ऑर्डर करते हैं?

वे कुछ मसालेदार थाई खाना ऑर्डर करते हैं।

आठवां: कपिल ने सलाद ऑर्डर किया है।

कपिल ने रेस्तरां में क्या ऑर्डर किया है?

उसने सलाद ऑर्डर किया है।

नौवां: उसके दोस्तों के भोजन की तुलना में कपिल का सलाद कम मसालेदार है।

कम मसालेदार क्या है, कपिल का सलाद, या उसके दोस्तों का खाना?

कपिल का सलाद उसके दोस्तों के खाने से कम मसालेदार है।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE