×

We gebruiken cookies om LingQ beter te maken. Als u de website bezoekt, gaat u akkoord met onze cookiebeleid.

LingQ Mini Stories, 48 - विश्वविद्यालय या ऑनलाइन पाठ्यक्रम – Tekst om te lezen

LingQ Mini Stories, 48 - विश्वविद्यालय या ऑनलाइन पाठ्यक्रम

Beginner 2 Hindi les om lezen te oefenen

Begin nu met het leren van deze les

48 - विश्वविद्यालय या ऑनलाइन पाठ्यक्रम

मेरे माता-पिता ने मुझसे कहा कि मुझे विश्वविद्यालय जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर मुझे डिग्री मिल जाएगी तो उस कारण मुझे अच्छी नौकरी मिल सकेगी।

हालाँकि, मेरे मित्र ने हाल ही में मुझे ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के बारे में बताया।

उसने कहा कि मुझे अपने पसंदीदा विषयों का ऑनलाइन अध्ययन करना चाहिए।

अगर मैं ऐसा करूँ तो मैं बहुत सारा पैसा बचा सकता हूँ।

अब मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि मुझे क्या करना चाहिए।

अगर मैं विश्वविद्यालय जाऊंगा, तो मुझे डिग्री मिल सकती है।

दूसरी ओर, यदि मैं ऑनलाइन अध्ययन करता हूँ, तो मैं वहां उसी सामग्री को अधिक सस्ते में सीख सकता हूँ।

शायद मुझे उन दोनों को ही एक बार आज़माना होगा।

यदि मैं दोनों को आज़माऊं, तो मैं अपना निर्णय लेने में सक्षम होऊंगा।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

तुम्हारे माता-पिता ने तुमसे कहा कि तुम्हें विश्वविद्यालय जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर तुम डिग्री ले लोगे तो तुम्हें अच्छी नौकरी मिल जाएगी।

हालाँकि, तुम्हारे मित्र ने हाल ही में तुम्हें ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के बारे में बताया था।

उसने कहा, "तुम्हें अपने पसंदीदा विषयों का ऑनलाइन अध्ययन करना चाहिए।"

"यदि तुम ऐसा करते हो, तो तुम बहुत सारा पैसा बचा सकते हो।"

अब तुम निश्चित नहीं हो कि तुम्हें क्या करना चाहिए।

यदि तुम विश्वविद्यालय जाते हो, तो तुम्हें डिग्री मिल सकती है।

दूसरी ओर, यदि तुम ऑनलाइन अध्ययन करते हो, तो तुम वही सामग्री बहुत कम खर्च में सीख सकते हो।

तुम्हें उन दोनों को आज़माना पड़ सकता है।

यदि तुम दोनों को आज़माते हो, तो तुम्हें अपना निर्णय लेने में सक्षम होना चाहिए।

प्रश्न:

पहला: मेरे माता-पिता ने मुझसे कहा कि मुझे विश्वविद्यालय जाना चाहिए।

मेरे माता-पिता ने मुझसे क्या कहा?

तुम्हारे माता-पिता ने तुमसे कहा कि तुम्हें विश्वविद्यालय जाना चाहिए।

दूसरा: उन्होंने कहा कि अगर मुझे डिग्री मिल जाएगी तो मुझे अच्छी नौकरी मिल जाएगी।

उन्होंने क्या कहा कि मैं क्या हासिल कर पाऊंगा?

उन्होंने कहा कि अगर तुम डिग्री हासिल करोगे तो तुम्हें अच्छी नौकरी मिल सकेगी।

तीसरा: हालाँकि, मेरे मित्र ने हाल ही में मुझे ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के बारे में बताया।

मेरे मित्र ने मुझे किस बारे में बताया?

तुम्हारे मित्र ने हाल ही में तुम्हें ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के बारे में बताया था।

चौथा: उसने कहा कि मुझे अपने पसंदीदा विषयों का ऑनलाइन अध्ययन करना चाहिए।

उसने क्या कहा कि तुम्हें क्या करना चाहिए?

उसने कहा कि तुम्हें अपने पसंदीदा विषयों का ऑनलाइन अध्ययन करना चाहिए।

पांचवां: यदि तुम विश्वविद्यालय जाते हो, तो तुम्हें डिग्री मिल सकती है।

यदि तुम विश्वविद्यालय जाते हो तो तुम क्या कर सकते हो?

अगर मैं विश्वविद्यालय जाऊंगा, तो मुझे डिग्री मिल सकती है।

छठा: यदि तुम ऑनलाइन अध्ययन करते हो, तो तुम वही सामग्री अधिक सस्ते में सीख सकते हो।

तुम वही सामग्री बहुत कम दाम में कहाँ से सीख सकते हो?

यदि मैं ऑनलाइन अध्ययन करता हूँ, तो मैं वही सामग्री बहुत सस्ते में, बहुत कम खर्च में सीख सकता हूँ।

सातवां: तुम्हें उन दोनों को आज़माना पड़ सकता है।

तुम्हें क्या करना पड़ सकता है?

तुम्हें उन दोनों को एक बार आज़माना पड़ सकता है।

आठवां: यदि तुम दोनों को आज़माते हो, तो तुम्हें अपना निर्णय लेने में सक्षम होना चाहिए।

यदि तुम दोनों को आज़माओगे, तो क्या हो सकता है?

यदि मैं दोनों को आज़माऊं, तो मुझे अपना निर्णय लेने में सक्षम होना चाहिए।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE