×

We gebruiken cookies om LingQ beter te maken. Als u de website bezoekt, gaat u akkoord met onze cookiebeleid.

LingQ Mini Stories, 31- रीमा डिनर के लिए अपनी सहेली से मिलन… – Tekst om te lezen

LingQ Mini Stories, 31- रीमा डिनर के लिए अपनी सहेली से मिलने गई

Beginner 2 Hindi les om lezen te oefenen

Begin nu met het leren van deze les

31- रीमा डिनर के लिए अपनी सहेली से मिलने गई

रीमा की सहेली बहुत दूर रहती है।

उसने रीमा को डिनर पर आने के लिए कहा।

रीमा अपनी सहेली से मिलकर खुश है।

रीमा ने पहले से ही ट्रेन की टिकट खरीद ली।

उसने अपनी सहेली से मिलने के लिए ट्रेन से यात्रा की।

रीमा की सहेली उसे देखकर बहुत खुश होती है।

रीमा की दोस्त एक बड़ा खाना बना रही है।

वह चिकन, सब्जियाँ और मिठाई बना रही है।

लेकिन रीमा को चिकन से एलर्जी है।

इसलिए रीमा केवल सब्जियाँ और मिठाई खाती है।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मेरी सहेली बहुत दूर रहने चली गई।

उसने मुझसे हाल ही में डिनर पर आने के लिए कहा था।

मुझे अपनी सहेली से मिलने में ख़ुशी हो रही थी।

मैंने एक ट्रेन की टिकट खरीदी।

अपनी सहेली से मिलने के लिए मैंने ट्रेन से यात्रा की।

मुझे देखकर मेरी सहेली बहुत खुश हुई।

मेरा सहेली काफी अच्छा डिनर बना रही थी।

वह चिकन, सब्जियाँ और मिठाई पका रही थी।

लेकिन मुझे चिकन से एलर्जी है।

इसलिए मैंने केवल सब्जियां और मिठाई खाईं।

प्रशन:

पहला: रीमा की सहेली बहुत दूर रहने चली गई।

क्या रीमा की सहेली पास में रहती है?

नहीं, रीमा की सहेली पास में नहीं रहती है।

रीमा की सहेली बहुत दूर रहने चली गई।

दूसरा: रीमा की सहेली ने उसे डिनर पर आने के लिए कहा था।

रीमा की सहेली ने उससे क्या कहा था?

रीमा की सहेली ने रीमा को डिनर पर आने के लिए कहा था।

तीसरा: रीमा अपनी सहेली से मिलकर खुश थी।

क्या रीमा अपनी सहेली से मिलकर खुश थी?

हाँ, रीमा अपनी सहेली से मिलकर खुश थी।

चौथा: रीमा ने ट्रेन की टिकट खरीदी।

रीमा ने क्या खरीदा?

रीमा ने ट्रेन की टिकट खरीदी।

पांचवां: रीमा अपनी सहेली से मिलने गई।

रीमा ने कहाँ की यात्रा की?

रीमा अपनी सहेली से मिलने गई।

छठा: रीमा की सहेली उसे देखकर बहुत खुश हुई।

क्या रीमा की सहेली खुश है?

हां, रीमा की सहेली उसे देखकर बहुत खुश है।

सातवां: रीमा की सहेली काफी अच्छा डिनर बना रही है।

रीमा की सहेली क्या खाना बना रही है?

रीमा की सहेली काफी अच्छा डिनर बना रही है।

आठवां: रीमा की सहेली चिकन, सब्जियां और मिठाई बना रही है।

क्या रीमा की सहेली मटन बना रही है?

नहीं, रीमा की सहेली मटन नहीं बना रही।

वह चिकन, सब्जियाँ और मिठाई बना रही है।

नौवां: रीमा को चिकन से एलर्जी है।

क्या रीमा चिकन खा सकती है?

नहीं, रीमा चिकन नहीं खा सकती।

उसे चिकन से एलर्जी है।

दसवां: रीमा केवल सब्जियां और मिठाई खाती है।

रीमा क्या खाती है?

वह केवल सब्जियां और मिठाई खाती है, वह चिकन नहीं खाती।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE