×

We gebruiken cookies om LingQ beter te maken. Als u de website bezoekt, gaat u akkoord met onze cookiebeleid.

LingQ Mini Stories, 27 - अमन एक यात्रा पर निकला – Tekst om te lezen

LingQ Mini Stories, 27 - अमन एक यात्रा पर निकला

Beginner 2 Hindi les om lezen te oefenen

Begin nu met het leren van deze les

27 - अमन एक यात्रा पर निकला

अमन यात्रा पर जाएगा।

हालाँकि उसके पास ज़्यादा पैसे नहीं हैं,

इसलिए वह किसी सस्ती जगह पर जाएगा।

जब भी वह यात्रा करता है तो वह हमेशा देश से बाहर जाता है,

इसलिए इस बार वह नेपाल जाएगा।

अमन भारत से है इसलिए नेपाल बहुत करीब है।

अमन केवल कुछ दिनों के लिए नेपाल में रहेगा।

वह एक बड़े शहर में रहेगा और वहां ढेर सारी तस्वीरें लेगा।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मैं एक यात्रा पर जाने की योजना बना रहा था।

हालाँकि मेरे पास ज़्यादा पैसे नहीं थे,

इसलिए मैं किसी सस्ती जगह पर जाने की योजना बना रहा था।

जब मैं यात्रा करता हूँ तो हमेशा देश से बाहर जाता हूँ,

इसलिए इस बार मैं नेपाल जा रहा था।

मैं भारत से हूं इसलिए नेपाल बहुत करीब है।

मैं केवल कुछ दिनों के लिए नेपाल में रहने वाला था।

मैं एक बड़े शहर में रहने जा रहा था और मैं वहां बहुत सारी तस्वीरें लेने वाला था।

प्रश्न:

पहला: अमन यात्रा पर जाएगा।

अमन क्या करेगा?

अमन यात्रा पर जाएगा।

दूसरा: अमन के पास ज़्यादा पैसे नहीं हैं।

अमन की क्या समस्या है?

अमन के पास ज़्यादा पैसे नहीं हैं।

तीसरा: वह किसी सस्ती जगह में जाएगा।

अमन क्या करेगा क्योंकि उसके पास ज़्यादा पैसा नहीं है?

वह किसी सस्ती जगह पर जाएगा।

चौथा: अमन जब भी यात्रा करता है तो हमेशा देश से बाहर जाता है।

जब भी अमन यात्रा करता है, तो वह हमेशा क्या करता है?

अमन जब भी यात्रा करता है तो वह हमेशा देश से बाहर जाता है।

पाँचवाँ: इस बार वह नेपाल जाने वाला था क्योंकि वह हमेशा देश से कहीं बाहर जाता है।

इस बार अमन कहाँ जाने वाला था?

इस बार वह नेपाल जाने वाला था।

छठा: अमन भारत से है।

अमन कहाँ से है?

अमन भारत से है।

सातवां: अमन केवल कुछ दिनों के लिए नेपाल में रहने वाला था।

अमन कब तक नेपाल में रहने वाला था?

अमन कुछ दिनों के लिए नेपाल में रहने वाला था।

आठवां: वह एक बड़े शहर में रहने वाला था।

अमन किस प्रकार के शहर में रहने वाला था?

वह एक बड़े शहर में रहने वाला था।

नौवां: अमन वहाँ बहुत सारी तस्वीरें लेने वाला था।

अमन वहां क्या करने वाला था?

अमन वहां ढेर सारी तस्वीरें लेने वाला था।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE