×

We gebruiken cookies om LingQ beter te maken. Als u de website bezoekt, gaat u akkoord met onze cookiebeleid.

LingQ Mini Stories, 14 - करीना डांस क्लास में जाती है – Text to read

LingQ Mini Stories, 14 - करीना डांस क्लास में जाती है

Beginner 2 Hindi lesson to practice reading

Begin nu met het leren van deze les

14 - करीना डांस क्लास में जाती है

करीना को संगीत सुनना पसंद है।

वह डांस करना सीखना चाहती है।

वह अपनी पहली डांस क्लास में जाती है।

टीचर उसे अपने पैर फैलाने के लिए कहती है।

करीना अपने पैर फैलाने की कोशिश करती है।

लेकिन वह ज्यादा दूर तक उन्हें नहीं फैला पाती।

टीचर उसे कूदने के लिए कहती है।

करीना कूदने की कोशिश करती है लेकिन गिर जाती है।

क्लास के बाद करीना की मांसपेशियों में दर्द होता है।

शायद वह डांस करना नहीं सीख सकती।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मुझे संगीत सुनना पसंद है।

मैं डांस करना सीखना चाहती हूँ।

मैं अपनी पहली डांस क्लास में जाती हूँ।

टीचर मुझे अपने पैर फैलाने के लिए कहती है।

मैं अपने पैर फैलाने की कोशिश करती हूँ।

लेकिन मैं उन्हें बहुत दूर तक नहीं फैला पाती।

टीचर मुझे कूदने के लिए कहती है।

मैं कूदने की कोशिश करती हूँ, लेकिन गिर जाती हूँ।

क्लास के बाद मेरी मांसपेशियों में दर्द होता है।

शायद मैं डांस करना नहीं सीख सकती।

प्रशन:

पहला: करीना को संगीत सुनना पसंद है।

क्या करीना को संगीत सुनना पसंद है?

हाँ, करीना को संगीत सुनना पसंद है।

दूसरा: करीना डांस करना सीखना चाहती है।

क्या करीना डांस करना सीखना चाहती है?

हाँ, करीना डांस करना सीखना चाहती है।

तीसरा: करीना एक डांस क्लास में जाती है।

क्या करीना पियानो क्लास में जाती है?

नहीं, करीना पियानो क्लास में नहीं जाती है।

वह एक डांस क्लास में जाती है।

चौथा: टीचर करीना को अपने पैर फैलाने के लिए कहती है।

क्या टीचर करीना को अपनी बाहें फैलाने के लिए कहती है?

नहीं, टीचर उसे अपनी बाहें फैलाने के लिए नहीं कहती।

टीचर उसे अपने पैर फैलाने के लिए कहती है।

पांचवां: करीना अपने पैरों को बहुत दूर तक नहीं फैला सकती।

क्या करीना अपने पैर दूर तक फैला सकती है?

नहीं, करीना अपने पैरों को बहुत दूर तक नहीं फैला सकती।

छठा: करीना कूदने की कोशिश करती है, लेकिन वह गिर जाती है।

क्या करीना नीचे गिर जाती है?

हाँ, करीना कूदने की कोशिश करती है, लेकिन वह गिर जाती है।

सातवां: क्लास के बाद करीना की मांसपेशियों में दर्द होता है।

क्या क्लास के बाद करीना की मांसपेशियों में दर्द होता है?

हाँ, क्लास के बाद करीना की मांसपेशियाँ दुखने लगती हैं।

आठवां: शायद करीना डांस करना नहीं सीख सकती।

क्या करीना डांस करना सीख सकती है?

शायद करीना डांस करना नहीं सीख सकती।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE