×

우리는 LingQ를 개선하기 위해서 쿠키를 사용합니다. 사이트를 방문함으로써 당신은 동의합니다 쿠키 정책.

LingQ Mini Stories, 46 - ललिता अपनी प्रस्तुति को लेकर घबराई... – 읽을 텍스트

LingQ Mini Stories, 46 - ललिता अपनी प्रस्तुति को लेकर घबराई हुई है

초급 2 읽기를 연습하는 힌디어들 수업

지금 본 레슨 학습 시작

46 - ललिता अपनी प्रस्तुति को लेकर घबराई हुई है

ललिता आज रात मुंबई के लिए फ्लाइट लेगी।

उसे वहां एक महत्वपूर्ण बिक्री प्रस्तुति देनी है।

वह इसे लेकर बहुत घबराई हुई हैं क्योंकि वह पहली बार इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों के सामने प्रस्तुति देगी।

उसके बॉस ने उससे कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि वह यह काम अच्छे से करे।

उसने कहा कि नए उत्पाद की सफलता ललिता पर निर्भर करती है।

ललिता को इस तरह का दबाव पसंद नहीं है।

उसे चिंता है कि अगर उसने गलती की तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

फिर भी, वह सकारात्मक सोच बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

हो सकता है कि अगर वह अच्छा प्रदर्शन करे तो उसे इसके बदले में प्रोमोशन मिल जाए।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मैं आज रात मुंबई के लिए फ्लाइट ले रही हूँ।

मुझे वहां एक महत्वपूर्ण बिक्री प्रस्तुति देनी है।

मैं इसे लेकर बहुत घबराई हुई हूँ, क्योंकि मैं पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों के सामने ऐसी प्रदर्शनी दूँगी।

मेरे बॉस ने मुझसे कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि मैं यह काम अच्छे से करूं।

उसने कहा कि नए उत्पाद की सफलता मुझ पर निर्भर करती है।

मुझे इस तरह का दबाव पसंद नहीं है।

मुझे चिंता है कि यदि मैंने कोई गलती की तो मुझे नौकरी से निकाल दिया जायेगा।

फिर भी, मैं सकारात्मक सोचने की कोशिश कर रही हूं।

हो सकता है कि अगर मैंने अच्छा प्रदर्शन किया तो इसके बदले में मुझे प्रोमोशन मिल जाए।

प्रश्न:

पहला: ललिता आज रात मुंबई के लिए फ्लाइट लेगी।

ललिता कब फ्लाइट लेगी?

ललिता आज रात मुंबई के लिए फ्लाइट लेगी।

दूसरा: उसे एक बिक्री प्रस्तुति देनी है।

वह वहां क्या कर रही होगी?

उसे वहां एक बिक्री प्रस्तुति देनी है।

तीसरा: वह इसे लेकर बहुत घबराई हुई है, क्योंकि वह पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों के सामने बोल रही होगी।

वह इतनी घबराई हुई क्यों है?

क्योंकि उसे पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों के सामने बोलने का मौका मिला है।

चौथा: उसके बॉस ने उससे कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि वह यह काम अच्छे से करे।

उसके बॉस ने उससे क्या कहा?

उसके बॉस ने उससे कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि वह यह काम अच्छे से करे। पांचवां: उसने कहा कि नये उत्पाद की सफलता ललिता पर निर्भर करती है।

बॉस ने क्या कहा?

उसने कहा कि नये उत्पाद की सफलता ललिता पर निर्भर करती है।

छठा: ललिता को चिंता है कि अगर उसने कोई गलती की तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

उसे किस बात की चिंता है?

उसे चिंता है कि अगर उसने कोई गलती की तो उसे नौकरी से निकाल दिया जायेगा।

सातवां: फिर भी, वह सकारात्मक सोचने की कोशिश कर रही है।

वह कैसी सोच बनाए रखने की कोशिश कर रही है?

वह सकारात्मक सोच बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

आठवां: शायद अगर ललिता अच्छा प्रदर्शन करती है, तो उसे इसके बदले में प्रोमोशन मिल जाएगी।

अगर वह अच्छा प्रदर्शन करती है तो क्या हो सकता है?

अगर ललिता अच्छा प्रदर्शन करती है, तो उसे इसके बदले में शायद प्रोमोशन मिल जाएगी।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE