×

LingQをより快適にするためCookieを使用しています。サイトの訪問により同意したと見なされます クッキーポリシー.

LingQ Mini Stories, 44 - मयूर अकेला रहता है – 読むためのテキスト

LingQ Mini Stories, 44 - मयूर अकेला रहता है

初級2 ヒンディー語の の読み練習用レッスン

今すぐこのレッスンを開始

44 - मयूर अकेला रहता है

मयूर एक छोटे से अपार्टमेंट में अकेला रहता है।

उसे घर का सारा काम अकेले ही करना पड़ता है।

लेकिन वह बहुत काम करता है, इसलिए उसके पास सफाई करने के लिए कभी समय नहीं होता।

उसके कपड़े और बर्तन हमेशा गंदे रहते हैं।

वह काम के लिए तैयार होने की कोशिश कर रहा है।

लेकिन उसके पास कोई साफ़ मोज़े ही नहीं हैं।

उसका काम शुरू होने से पहले उसके पास बहुत कम समय बचा है।

वह उन्हें धोने की कोशिश कर सकता था।

उसे एहसास होता है कि अगर वह काम पर जाने से पहले किसी दुकान पर रुक जाए, तो वह कुछ नए मोज़े खरीद सकता है।

इसके बजाय, उसने काम के बाद अपने सारे कपड़े धोने का फैसला किया।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मैं एक छोटे से अपार्टमेंट में अकेला रहता था।

मुझे घर का सारा काम अकेले ही करना पड़ता था।

लेकिन मेरे पास बहुत काम होता था, इसलिए मेरे पास सफ़ाई करने का समय नहीं बचता था।

मेरे कपड़े और बर्तन हमेशा गंदे रहते थे।

मैं काम के लिए तैयार होने की कोशिश कर रहा था।

लेकिन मेरे पास कोई साफ़ मोज़े ही नहीं थे।

काम शुरू होने से पहले मेरे पास थोड़ा ही समय बचा था।

मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं काम से पहले किसी दुकान पर जाता हूँ, तो मैं कुछ नए मोज़े खरीद सकता हूँ।

इसके बजाय, मैंने काम के बाद अपने कपड़े धोने का प्रयास करने का फैसला किया।

प्रश्न:

पहला: मयूर एक छोटे से अपार्टमेंट में अकेला रहता है।

क्या मयूर किसी के साथ रहता है?

नहीं, मयूर किसी के साथ नहीं रहता।

वह एक छोटे से अपार्टमेंट में अकेला रहता है।

दूसरा: मयूर के पास सफ़ाई करने के लिए कभी समय नहीं होता।

क्या मयूर के पास कभी सफ़ाई करने का समय होता है?

नहीं, मयूर के पास सफ़ाई के लिए कभी भी समय नहीं होता।

तीसरा: मयूर काम के लिए तैयार होने की कोशिश कर रहा है।

मयूर क्या करने की कोशिश कर रहा है?

मयूर काम के लिए तैयार होने की कोशिश कर रहा है।

चौथा: मयूर के पास काम शुरू होने से पहले केवल थोड़ा सा ही समय है।

काम शुरू होने से पहले मयूर के पास कितना समय है?

काम शुरू होने से पहले उसके पास बस थोड़ा सा समय है।

पाँचवाँ: मयूर को घर का सारा काम करना पड़ता था।

मयूर को घर का कितना काम करना पड़ता था?

मयूर को घर का सारा काम करना पड़ता था।

छठा: मयूर के कपड़े और बर्तन हमेशा गंदे रहते थे।

हमेशा क्या गंदा रहता था?

मयूर के कपड़े और बर्तन हमेशा गंदे रहते थे।

सातवां: मयूर के पास काम पर पहनने के लिए कोई साफ़ मोज़े नहीं थे।

मयूर के पास क्या नहीं था?

उसके पास काम पर पहनने के लिए कोई साफ़ मोज़े नहीं थे।

आठवां: मयूर ने काम शुरू होने से पहले दुकान पर जाने के बारे में सोचा।

मयूर ने दुकान पर जाने के बारे में कब सोचा?

मयूर ने काम शुरू होने से पहले दुकान पर जाने के बारे में सोचा।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE