×

LingQをより快適にするためCookieを使用しています。サイトの訪問により同意したと見なされます クッキーポリシー.

LingQ Mini Stories, 42 - एक नया कुत्ता – 読むためのテキスト

LingQ Mini Stories, 42 - एक नया कुत्ता

初級2 ヒンディー語の の読み練習用レッスン

今すぐこのレッスンを開始

42-एक नया कुत्ता

अदिती एक नया कुत्ता खरीदना चाहती है।

वह एक पालतू जानवर की दुकान में कुत्तों को देख रही है।

वह स्टोर क्लर्क से कुछ प्रश्न पूछती है।

वह पूछती है, "किस तरह का कुत्ता सबसे मिलनसार है?"

स्टोर क्लर्क जवाब देता है, "वह वाला"।

और वह सबसे छोटे कुत्ते की ओर इशारा करता है।

अदिती पूछती है, "कौन सा कुत्ता सबसे चालाक है?"

क्लर्क फिर से उसी कुत्ते की ओर इशारा करता है।

अदिती को लगता है कि वही कुत्ता सबसे अच्छा है।

वह इसे खरीदने का फैसला करती है।

उसे उम्मीद है कि उसके अन्य पालतू जानवर इस नए कुत्ते को पसंद करेंगे।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मेरी बहन एक नया कुत्ता खरीदना चाहती थी।

वह एक पालतू जानवर की दुकान में कुत्तों को देख रही थी।

उसने स्टोर क्लर्क से कुछ प्रश्न पूछे।

उसने पूछा, "किस तरह का कुत्ता सबसे मिलनसार है?"

स्टोर क्लर्क ने जवाब दिया, "वह वाला"।

और उसने सबसे छोटे कुत्ते की ओर इशारा किया।

मेरी बहन ने पूछा, "कौन सा कुत्ता सबसे चालाक है?"

क्लर्क ने उसी कुत्ते की ओर इशारा किया।

मेरी बहन को लगा कि वह कुत्ता सबसे अच्छा है।

उसने इसे खरीदने का फैसला किया।

उसे उम्मीद थी कि उसके अन्य पालतू जानवर नए कुत्ते को पसंद करेंगे।

प्रशन:

पहला: अदिती एक नया कुत्ता खरीदना चाहती है।

अदिती क्या खरीदना चाहती है?

अदिती एक नया कुत्ता खरीदना चाहती है।

दूसरा: स्टोर क्लर्क का कहना है कि सबसे छोटा कुत्ता सबसे मिलनसार है।

सबसे मिलनसार कुत्ता कौन सा है?

स्टोर क्लर्क का कहना है कि सबसे छोटा कुत्ता सबसे मिलनसार है।

तीसरा: अदिती सोचती है कि सबसे छोटा, सबसे मिलनसार और सबसे बुद्धिमान कुत्ता ही सबसे अच्छा होगा।

अदिती इनमें से किसे सबसे अच्छा कुत्ता मानती है?

अदिती सबसे छोटे, सबसे मिलनसार और सबसे बुद्धिमान कुत्ते को सबसे अच्छा मानती है।

चौथा: अदिती को उम्मीद है कि उसके अन्य पालतू जानवर नए कुत्ते को पसंद करेंगे।

अदिती क्या उम्मीद करती है?

वह यह उम्मीद करती है कि उसके अन्य पालतू जानवर नए कुत्ते को पसंद करेंगे।

पाँचवाँ: वह एक पालतू जानवरों की दुकान में कुत्तों को देख रही थी।

वह कुत्तों को कहाँ देख रही थी?

वह एक पालतू जानवरों की दुकान में कुत्तों को देख रही थी।

छठा: उसने स्टोर क्लर्क से पूछा, "किस तरह का कुत्ता सबसे मिलनसार है?"

उसने स्टोर क्लर्क से क्या पूछा?

उसने स्टोर क्लर्क से पूछा कि, "किस तरह का कुत्ता सबसे मिलनसार है?"

सातवां: सबसे छोटा कुत्ता सबसे चालाक भी है।

कौन सा कुत्ता सबसे चालाक है?

सबसे छोटा कुत्ता सबसे चालाक है।

आठवां: उसकी बहन ने वह खरीदने का फैसला किया जो उसे सबसे अच्छा लगा।

उसने कौन सा कुत्ता खरीदने का फैसला किया?

उसने वही कुत्ता खरीदने का फैसला किया जो उसे सबसे अच्छा लगा।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE