×

LingQをより快適にするためCookieを使用しています。サイトの訪問により同意したと見なされます クッキーポリシー.

LingQ Mini Stories, 20 - काम पर जाना – 読むためのテキスト

LingQ Mini Stories, 20 - काम पर जाना

初級2 ヒンディー語の の読み練習用レッスン

今すぐこのレッスンを開始

20 - काम पर जाना

अलीसा काम पर जाने की कोशिश कर रही है।

वह अपनी कार स्टार्ट करने की कोशिश कर रही है।

लेकिन बाहर बहुत ठंड है।

इसलिए उसकी कार स्टार्ट नहीं हो रही है।

वह सबसे पहले बस के शेड्यूल देखती है।

शहर की बसें बहुत धीमी होती हैं।

इसके बजाय वह रेलगाड़ियों के शेड्यूल की जाँच करती है।

रेलगाड़ियाँ समय पर चल रही हैं।

वह काम पर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने का फैसला करती है।

उसे उम्मीद है कि उसे काम के लिए देर नहीं होगी।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मुझे काम पर जाना है।

मैंने अपनी कार स्टार्ट करने की कोशिश की।

लेकिन बाहर बहुत ठंड थी।

इसलिए मेरी कार स्टार्ट नहीं होगी।

मैंने सबसे पहले बस के शेड्यूल की जांच करती हूँ।

शहर की बसें बहुत धीमी होती हैं।

इसके बजाय मैंने रेलगाड़ियों के शेड्यूल की जाँच की।

रेलगाड़ियाँ समय पर चल रही थीं।

मैंने काम पर जाने के लिए रेलगाड़ी पकड़ने का फैसला किया।

मुझे उम्मीद थी कि काम के लिए देर नहीं होगी।

प्रशन:

पहला: अलीसा काम पर जाने की कोशिश कर रही है।

क्या अलीसा काम पर जाने की कोशिश कर रही है?

हाँ, अलीसा काम पर जाने की कोशिश कर रही है।

दूसरा: बाहर ठंड है।

क्या बाहर गर्मी है?

नहीं, बाहर गर्मी नहीं है।

बाहर ठंड है।

तीसरा: अलीसा की कार स्टार्ट नहीं होगी क्योंकि बाहर बहुत ठंड है।

क्या अलीसा की कार स्टार्ट होती है?

नहीं, अलीसा की कार स्टार्ट नहीं होगी क्योंकि बाहर बहुत ठंड है।

चौथा: अलीसा पहले बस शेड्यूल की जाँच करती है।

क्या अलीसा पहले रेलगाड़ी के शेड्यूल की जांच करती है?

नहीं, वह ऐसा नहीं करती, अलीसा पहले बस के शेड्यूल की जांच करती है।

पांचवां: शहर की बसें बहुत धीमी थीं।

क्या शहर की बसें धीमी थीं?

हाँ, शहर की बसें बहुत धीमी थीं।

छठा: रेलगाड़ियाँ समय पर चल रही थीं।

क्या रेलगाड़ियां देरी से चल रही थीं?

नहीं, रेलगाड़ियाँ देरी से नहीं चल रही थीं, वे समय पर चल रही थीं।

सातवां: अलीसा ने काम पर जाने के लिए रेलगाड़ी लेने का फैसला किया।

क्या अलीसा ने काम पर जाने के लिए बस लेने का फैसला किया?

नहीं, अलीसा ने बस लेने का फैसला नहीं किया, उसने काम पर जाने के लिए रेलगाड़ी लेने का फैसला किया।

आठवां: अलीसा को उम्मीद थी कि उसे काम के लिए देर नहीं होगी।

क्या अलीसा देर से जाना चाहती थी?

नहीं, वह देर नहीं करना चाहती थी, उसे उम्मीद थी कि उसे काम के लिए देर नहीं होगी।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE