×

LingQをより快適にするためCookieを使用しています。サイトの訪問により同意したと見なされます クッキーポリシー.

LingQ Mini Stories, 2 - दीपक छुट्टियाँ पर जाना चाहता है – 読むためのテキスト

LingQ Mini Stories, 2 - दीपक छुट्टियाँ पर जाना चाहता है

初級2 ヒンディー語の の読み練習用レッスン

今すぐこのレッスンを開始

दीपक छुट्टियाँ पर जाना चाहता है

दीपक अपनी सर्दियों की छुट्टियों को लेकर उत्साहित है।

इन सर्दियों में उसके पास कुछ खाली समय है।

उसे दो सप्ताह तक काम पर नहीं जाना होगा।

वह छुट्टियों पर जाना चाहता है।

लेकिन, वह निश्चित नहीं है कि वह कहाँ जाए।

वह फ्रांस जाने के बारे में सोचता है।

लेकिन फ़्रांस महंगा है।

हवाई जहाज की टिकट काफी महंगी होती है।

और दीपक फ़्रेंच नहीं बोल पाता।

वह घर पर रहकर, पढ़ाई करने और पैसे बचाने का फैसला करता है।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मैं सर्दियों की छुट्टियों को लेकर उत्साहित हूँ।

इन सर्दियों में मेरे पास कुछ खाली समय होगा।

मुझे दो सप्ताह तक काम नहीं करना पड़ेगा।

मैं छुट्टियों पर जाना चाहता हूँ।

मैं सोच रहा हूं कि मैं कहां जाऊं।

मैं फ्रांस जाना चाहता हूँ।

लेकिन फ़्रांस महंगा है।

हवाई जहाज की टिकट बहुत महंगी होती है।

और मैं फ़्रेंच नहीं बोल पाता।

मैंने घर पर रहने, फ़्रेंच सीखने और पैसे बचाने का निर्णय लिया।

प्रशन:

पहला: दीपक अपनी सर्दियों की छुट्टियों को लेकर उत्साहित है।

क्या दीपक उत्साहित है?

जी हां, दीपक अपनी सर्दियों की छुट्टियों को लेकर उत्साहित है।

दूसरा: सर्दियों के दौरान दीपक के पास कुछ खाली समय है।

क्या दीपक के पास सर्दियों में खाली समय है?

जी हाँ, दीपक के पास सर्दियों में खाली समय है।

तीसरा: दीपक छुट्टी पर जाना चाहता है।

क्या दीपक घर पर रहना चाहता है?

नहीं, दीपक घर पर नहीं रहना चाहता, वह छुट्टियों पर जाना चाहता है।

चौथा: दीपक को नहीं पता कि उसे कहाँ जाना है।

क्या दीपक को पता है कि उसे कहाँ जाना है?

नहीं, दीपक को नहीं पता कि उसे कहाँ जाना है।

पांचवां: दीपक अपनी छुट्टियों के लिए फ्रांस जाने के बारे में सोच रहा है।

क्या दीपक फ़्रांस जाने के बारे में सोच रहा है?

जी हाँ, दीपक अपनी छुट्टियों के लिए फ्रांस जाने के बारे में सोच रहा है।

छठा: फ़्रांस महँगा है।

क्या फ़्रांस सस्ता है?

नहीं, फ़्रांस सस्ता नहीं है, फ़्रांस महँगा है।

सातवां: दीपक फ्रेंच नहीं बोलता।

क्या दीपक फ्रेंच बोलता है?

नहीं, दीपक फ़्रेंच नहीं बोलता।

आठवां: दीपक ने घर पर रहने, फ्रेंच का अध्ययन करने और पैसे बचाने का फैसला किया।

क्या दीपक ने घर पर रहकर फ्रेंच का अध्ययन करने का फैसला लिया?

जी हाँ, उसने अपनी छुट्टियों के दौरान घर पर रहने, फ्रेंच का अध्ययन करने और पैसे बचाने का फैसला लिया।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE