×

Utilizziamo i cookies per contribuire a migliorare LingQ. Visitando il sito, acconsenti alla nostra politica dei cookie.

LingQ Mini Stories, 30 - शनिवार – Testo da leggere

LingQ Mini Stories, 30 - शनिवार

Principiante 2 lezione di di hindi per praticare la lettura

Inizia a seguire questa lezione ora

30 - शनिवार

जतिन शनिवार को जल्दी उठ जाता था।

आमतौर पर वह मौसम की जांच करने के लिए बाहर देखता था।

अक्सर, वह देखता था कि मौसम अच्छा होता था और धूप भी होती थी।

जब ऐसा होता था, तो आमतौर पर जतिन समुद्र तट पर जाने का फैसला करता था।

समुद्र तट कार से लगभग एक घंटे की दूरी पर था।

हर बार जाते समय, वह सबसे पहले अपने स्विम सूट की तलाश करता था।

लेकिन हर बार उसके लिए अपना स्विम सूट ढूंढना मुश्किल साबित होता था।

आमतौर पर जतिन इसे अपनी अलमारी में ही पाता था।

कभी-कभी, जब तक वह जाने के लिए तैयार होता, तब तक आसमान में बादल आ जाते थे!

फिर वह अगले दिन समुद्र तट पर जाने की उम्मीद करता था।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मैं शनिवार को जल्दी उठ जाता हूं।

आमतौर पर, मैं मौसम का पता लगाने के लिए बाहर देखता हूं।

अक्सर मैं देखता हूं कि मौसम अच्छा होता है और धूप खिली रहती है।

जब ऐसा होता है, तो आमतौर पर मैं समुद्र तट पर जाने का फैसला करता हूं।

समुद्र तट कार से लगभग एक घंटे की दूरी पर है।

जब भी मैं जाने लगता हूं, सबसे पहले मैं अपना स्विम सूट ढूंढता हूं।

लेकिन हर बार मेरे लिए मेरा स्विम सूट ढूंढना मुश्किल हो जाता है।

आमतौर पर यह मुझे मेरी अलमारी में मिलता है।

कभी-कभी, जब तक मैं निकलने के लिए तैयार होता हूं, तब बाहर आसमान में बादल आ जाते हैं!

फिर मैं अगले दिन समुद्र तट पर जाने की उम्मीद करता हूँ।

प्रश्न:

पहला: जतिन शनिवार को जल्दी उठता था।

क्या जतिन शनिवार को देर से उठता था?

नहीं, जतिन शनिवार को जल्दी उठता था।

दूसरा: जतिन आमतौर पर मौसम की जांच करने के लिए बाहर देखता था।

जतिन आमतौर पर क्या करता था?

आमतौर पर जतिन मौसम की जाँच करने के लिए बाहर देखता था।

तीसरा: मौसम अक्सर अच्छा होता था और धूप खिली रहती थी।

क्या मौसम अच्छा था?

हाँ, मौसम अक्सर अच्छा होता था और धूप खिली रहती थी।

चौथा: आमतौर पर जतिन समुद्र तट पर जाने का फैसला करता था।

आमतौर पर जतिन क्या करने का फैसला लेता था?

आमतौर पर जतिन समुद्र तट पर जाने का फैसला लेता था।

पांचवां: समुद्र तट कार से लगभग एक घंटे की दूरी पर था।

समुद्र तट कहाँ था?

समुद्र तट कार से लगभग एक घंटे की दूरी पर था।

छठा: जतिन सबसे पहले अपने स्विम सूट की तलाश करता है।

जतिन सबसे पहले क्या करता है?

जतिन सबसे पहले अपने स्विम सूट की तलाश करता है।

सातवां: उसे अक्सर अपना स्विम सूट नहीं मिलता।

क्या उसे हमेशा अपना स्विम सूट मिल जाता है?

नहीं, उसे अक्सर अपना स्विम सूट नहीं मिलता।

आठवां: आमतौर पर जतिन को अपना स्विम सूट अपनी अलमारी में मिल जाता है।

आख़िरकार, जतिन को अपना स्विम सूट कहाँ मिलता है?

आमतौर पर जतिन को अपना स्विम सूट अपनी अलमारी में मिल जाता है।

नौवां: कभी-कभी मौसम बदल जाता है।

क्या मौसम हमेशा अच्छा और धूप वाला रहता है?

नहीं, मौसम हमेशा अच्छा और धूप वाला नहीं रहता।

कई बार आसमान में बादल छा जाते हैं।

दसवां: जतिन कल समुद्र तट पर जाने की उम्मीद कर रहा है।

क्या जतिन को समुद्र तट पर जाने की उम्मीद है?

जतिन को उम्मीद है कि वह कल समुद्र तट पर जायेगा।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE