×

We use cookies to help make LingQ better. By visiting the site, you agree to our cookie policy.

LingQ Mini Stories, 19 - दोपहर के भोजन का समय हो गया है – Text to read

LingQ Mini Stories, 19 - दोपहर के भोजन का समय हो गया है

Beginner 2 Hindi lesson to practice reading

Start learning this lesson now

19 - दोपहर के भोजन का समय हो गया है

कुनाल स्कूल में ब्रेक ले रहा है।

बारह बज गये हैं और दोपहर के भोजन का समय हो गया है।

कुनाल घर से दोपहर का भोजन नहीं लाता।

उसे स्कूल में ही अपना दोपहर का भोजन खरीदना पड़ता है।

वह कैफेटेरिया में जाता है।

वह फ्रेंच फ्राइज़ और सलाद देखता है।

उसकी माँ चाहती है कि वह सलाद खाए।

लेकिन कुनाल फ्रेंच फ्राइज़ खाना चाहता है।

वह एक मिनट के लिए सोचता है।

फिर, वह फ्रेंच फ्राइज़ खरीदता है और उन्हें खाता है।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मैं स्कूल में ब्रेक ले रहा हूँ।

बारह बज गये हैं और दोपहर के भोजन का समय हो गया है।

मैं घर से दोपहर का भोजन नहीं लाता।

मुझे स्कूल में दोपहर का भोजन खरीदना पड़ता है।

मैं कैफेटेरिया जाता हूँ।

मैं फ्रेंच फ्राइज़ और सलाद देखता हूँ।

मेरी माँ चाहती है कि मैं सलाद खाऊँ।

लेकिन मैं फ्रेंच फ्राइज़ खाना चाहता हूँ।

मैं एक मिनट के लिए सोचता हूँ।

फिर, मैं फ्रेंच फ्राइज़ खरीदता हूँ और उन्हें खाता हूँ।

प्रशन:

पहला: कुनाल स्कूल में ब्रेक ले रहा है।

क्या कुनाल स्कूल में काम कर रहा है?

नहीं, वह काम नहीं कर रहा है, वह स्कूल में ब्रेक ले रहा है।

दूसरा: बारह बज गए हैं और दोपहर के भोजन का समय हो गया है।

क्या दोपहर के भोजन का समय हो गया है?

हाँ, दोपहर के भोजन का समय हो गया है, बारह बज गये हैं।

तीसरा: कुनाल दोपहर का भोजन नहीं लाता है।

क्या कुनाल दोपहर का भोजन लाता है?

नहीं, कुनाल दोपहर का भोजन नहीं लाता।

चौथा: कुनाल कैफेटेरिया जाता है।

क्या कुनाल किसी रेस्तरां में जाता है?

नहीं, कुनाल कैफेटेरिया में जाता है।

पांचवां: कुनाल कैफेटेरिया में सलाद और फ्रेंच फ्राइज़ देखता है।

क्या कुनाल को सलाद दिखाई देता है?

हाँ, कुनाल कैफेटेरिया में सलाद और फ्रेंच फ्राइज़ देखता है।

छठा: उसकी माँ चाहती है कि वह सलाद खाए, फ्रेंच फ्राइज़ नहीं।

क्या कुनाल की माँ चाहती है कि वह सलाद खाए?

हाँ, उसकी माँ चाहती है कि वह फ्रेंच फ्राइज़ नहीं, बल्कि सलाद खाए।

सातवां: कुनाल फ्रेंच फ्राइज़ खरीदता है और उन्हें खाता है।

क्या कुनाल सलाद खरीदता है?

नहीं, कुनाल सलाद नहीं खरीदता, वह फ्रेंच फ्राइज़ खरीदता है और उन्हें खाता है।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE