×

LingQ'yu daha iyi hale getirmek için çerezleri kullanıyoruz. Siteyi ziyaret ederek, bunu kabul edersiniz: çerez politikası.

LingQ Mini Stories, 24 - एक नई नौकरी – Text to read

LingQ Mini Stories, 24 - एक नई नौकरी

Başlangıç 2 Hintçe lesson to practice reading

Bu dersi şimdi öğrenmeye başlayın

24 - एक नई नौकरी

कपिल नई नौकरी की तलाश में है।

कल उसका नौकरी के लिए इंटरव्यू है।

उसे अपने इंटरव्यू के लिए पेशेवर दिखना होगा।

लेकिन कपिल के कपड़े बहुत पुराने हैं।

वह एक नया सूट खरीदने के बारे में सोच रहा है।

कपिल कपड़े की दुकान पर जाता है।

वहां, वह कुछ नए सूट आज़माता है।

अंत में, वह एक ग्रे सूट खरीदता है।

कपिल को लगता है कि वह अपने नए सूट में अच्छा लग रहा है।

अब वह अपने कल के इंटरव्यू के लिए तैयार है।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मैं एक नई नौकरी की तलाश में था।

कल मेरा नौकरी के लिए इंटरव्यू था।

मुझे अपने इंटरव्यू के लिए पेशेवर दिखना था।

लेकिन मेरे कपड़े बहुत पुराने थे।

मैंने एक नया सूट खरीदने का फैसला किया।

मैं कपड़े की दुकान पर गया।

वहां, मैंने कुछ नए सूट आज़माए।

अंत में, मैंने एक ग्रे सूट खरीदा।

मुझे लगा कि मैं अपने नये सूट में अच्छा लग रहा था।

मैं अपने इंटरव्यू के लिए तैयार था।

प्रश्न:

पहला: कपिल नई नौकरी की तलाश में है।

कपिल किस चीज़ की तलाश में है?

वह नई नौकरी की तलाश में है।

दूसरा: कपिल का कल नौकरी के लिए इंटरव्यू है।

कल कपिल का क्या है?

कल उसका नौकरी के लिए इंटरव्यू है।

तीसरा: कपिल के कपड़े बहुत पुराने हैं।

क्या कपिल के कपड़े नए हैं?

नहीं, कपिल के कपड़े नए नहीं हैं।

वे बहुत पुराने हैं।

चौथा: कपिल एक नया सूट खरीदने के बारे में सोच रहा है।

कपिल क्या खरीदने के बारे में सोच रहा है?

कपिल एक नया सूट खरीदने के बारे में सोच रहा है।

पांचवां: कपिल ने कुछ नए सूट आज़माए।

कपिल ने क्या किया?

कपिल ने कुछ नए सूट आज़माए।

छठा: कपिल ने आख़िरकार एक ग्रे सूट खरीदा।

आख़िरकार कपिल ने कौन से रंग का सूट खरीदा?

कपिल ने आख़िरकार ग्रे रंग का एक सूट खरीदा।

सातवां: कपिल को लगा कि वह अपने नए सूट में अच्छा लग रहा है।

कपिल को अपने नए सूट में कैसा महसूस हुआ?

कपिल को लगा कि वह अपने नए सूट में अच्छा लग रहा है।

आठवां: कपिल अपने इंटरव्यू के लिए तैयार था।

क्या कपिल अपने इंटरव्यू के लिए तैयार था?

हाँ, कपिल अपने इंटरव्यू के लिए तैयार था।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE