×

Vi använder kakor för att göra LingQ bättre. Genom att besöka sajten, godkänner du vår cookie-policy.

Pal Pal Pixels, कहो कृपया धन्यवाद – Text att läsa

Pal Pal Pixels, कहो कृपया धन्यवाद

Nybörjare 1 Hindi lektion för att öva läsning

Börja lära dig lektionen nu

कहो कृपया धन्यवाद

हुं हुं हुं हुं हुं हुं हुं हुं हुं हुं। एक छोटी सी बात तुम्हें बताऊँ, जादू के कुछ शब्द सिखाऊँ। सुनो कहानी प्यारे बच्चों, इन शब्दों से तुम दिल को जीतो। जब भी कुछ माँगना हो, तो कहो ‘कृपया’। हाँ, प्यारे बच्चों, कहो ‘कृपया’। और जब कोई कुछ दे तुम्हें, तो मुस्कुराकर कहो ‘धन्यवाद’। खेल-खिलौने या हो मिठाई, ‘कृपया’ कहने से मिलती है भलाई। छोटी सी गुड़िया या छोटा सा भालू, प्यार से मांगे तो सब कुछ पा लूँ। जब भी कुछ माँगना हो, तो कहो ‘कृपया’। हाँ, प्यारे बच्चों, कहो ‘कृपया’। और जब कोई कुछ दे तुम्हें, तो मुस्कुराकर कहो ‘धन्यवाद’। अगर गलती से कुछ टूट जाए या किसी को चोट लग जाए, तो जल्दी से कहना ‘क्षमा करें’, प्यार से सारे गिले मिटाएँ। जादू के ये शब्द हैं प्यारे ‘कृपया‘, ‘धन्यवाद‘ और ‘क्षमा करें‘; सबके दिल में जगह बनाएँ, आओ मिलकर इन्हें अपनाएँ। हाँ, ‘कृपया‘ ‘धन्यवाद‘। याद रखना ये मीठी बात।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE