×

Vi använder kakor för att göra LingQ bättre. Genom att besöka sajten, godkänner du vår cookie-policy.

LingQ Mini Stories, 49 - सोने की कोशिश करना – Text to read

LingQ Mini Stories, 49 - सोने की कोशिश करना

Nybörjare 2 Hindi lesson to practice reading

Börja lära dig lektionen nu

49 - सोने की कोशिश करना

मैं दो घंटे से सोने की कोशिश कर रही हूं।

लेकिन मैं अपनी आंखें ही बंद नहीं कर पा रही हूं।

मैं आज के बारे में सोच रही हूं।

नई नौकरी पर यह मेरा पहला दिन था।

मैं सोचती रही कि क्या मैंने वहां अच्छे से काम किया।

मैं सोच रही हूं कि क्या मैं अपने सहकर्मियों के साथ मिलजुल पाउंगी।

भर्तीकर्ता ने कहा कि मैं नौकरी के लिए बिल्कुल योग्य हूं।

अगर यह सच है, तो मुझे लगता है कि काम पर पहला दिन थोड़ा आसान होना चाहिए था।

मैं सोच रही हूं कि शायद मुझे अपनी कुछ भावनाओं को लिख लेना चाहिए।

अगर मैं ऐसा करूँ तो शायद मैं थोड़ी देर सो पाऊं।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मैं दो घंटे से सोने की कोशिश कर रही थी।

लेकिन मैं अपनी आँखें बंद नहीं कर पा रही थी।

मैं उस दिन के बारे में सोच रही थी।

नई नौकरी पर यह मेरा पहला दिन था।

मैं सोच रही थी कि क्या मैंने अच्छे से काम किया।

मैं सोच रही थी कि क्या मैं अपने सहकर्मियों के साथ मिलजुल पाउंगी।

भर्तीकर्ता ने कहा था कि मैं नौकरी के लिए बहुत योग्य हूं।

अगर यह सच होता, तो काम पर मेरा पहला दिन आसान होना चाहिए था।

मैंने सोचा कि मुझे अपनी कुछ भावनाओं को लिख लेना चाहिए।

मुझे लगा कि अगर मैं ऐसा करुँगी, तो शायद मैं थोड़ी देर के लिए सो पाऊं।

प्रश्न:

पहला: मैं दो घंटे से सोने की कोशिश कर रही हूं।

आप कब से सोने की कोशिश कर रही हैं?

मैं दो घंटे से सोने की कोशिश कर रही हूं।

दूसरा: मैं अपनी आँखें बंद नहीं कर पा रही हूँ।

आप क्या नहीं कर पा रही हैं?

मैं अपनी आंखें बंद नहीं कर पा रही हूं।

तीसरा: मैं आज के बारे में सोच रही हूं।

आप किस बारे में सोच रही हैं?

मैं आज के बारे में सोच रही हूं।

चौथा: मैं सोच रही हूं कि क्या मैंने अच्छे से काम किया।

आप क्या सोच रही हो?

मैं सोच रही हूं कि क्या मैंने अच्छे से काम किया है।

पांचवां: आप सोच रही हैं कि क्या आप अपने सहकर्मियों के साथ मिलजुल पाओगी।

आप किसके बारे में सोच रही हैं?

मैं सोच रही हूं कि क्या मैं अपने सहकर्मियों के साथ मिलजुल पाऊँगी।

छठा: भर्तीकर्ता ने कहा कि मैं नौकरी के लिए बहुत योग्य हूँ।

किसने कहा कि मैं बहुत योग्य हूँ?

भर्तीकर्ता ने कहा कि मैं नौकरी के लिए बहुत योग्य हूं।

सातवां: आपको लगता है कि पहला दिन आसान होना चाहिए था।

आपको क्या लगता है, पहला दिन कैसा होना चाहिए था?

मुझे लगता है कि पहला दिन आसान होना चाहिए था।

आठवां: आपको लगा कि आपको इनमें से कुछ भावनाओं को लिख लेना चाहिए।

आपको क्या लगा कि आपको क्या करना चाहिए?

मुझे लगा कि मुझे इनमें से अपनी कुछ भावनाएँ लिख लेनी चाहिए।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE