×

Vi använder kakor för att göra LingQ bättre. Genom att besöka sajten, godkänner du vår cookie-policy.

LingQ Mini Stories, 17 - मोहन हाईवे पर – Text att läsa

LingQ Mini Stories, 17 - मोहन हाईवे पर

Nybörjare 2 Hindi lektion för att öva läsning

Börja lära dig lektionen nu

17 - मोहन हाईवे पर

मोहन काम से घर आ रहा है।

वह हर दिन काम से घर गाड़ी चलाकर जाता है।

हाईवे पर और भी कई गाड़ियाँ हैं।

हाईवे पर आगे बढ़ने के लिए बहुत भीड़ है।

मोहन निराश और क्रोधित महसूस करता है।

वह समाचार सुनने के लिए रेडियो चालू करता है।

फिर, वह कुछ गाने सुनता है।

लेकिन, मोहन ऊब गया है और थक गया है।

हाईवे पर हर दिन बहुत भीड़ रहती है।

इसके बजाय मोहन एक मोटरसाइकिल खरीदने के बारे में सोचता है।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मैं काम से घर आ रहा हूँ।

मैं हर दिन काम से घर गाड़ी चलाकर जाता हूँ।

हाईवे पर और भी कई गाड़ियाँ हैं।

हाईवे पर आगे बढ़ने के लिए बहुत भीड़ है।

मैं निराश और क्रोधित महसूस करता हूँ।

मैं समाचार सुनने के लिए रेडियो चालू करता हूँ।

फिर, मैं कुछ गाने सुनता हूं।

फिर भी, मैं ऊब गया हूँ और थक गया हूँ।

हाईवे पर हर दिन बहुत भीड़ रहती है।

इसके बजाय मैं एक मोटरसाइकिल खरीदने के बारे में सोचता हूँ।

प्रशन:

पहला: मोहन अपनी कार में काम से घर आ रहा है।

क्या मोहन काम पर है?

नहीं, मोहन काम पर नहीं है, वह काम से अपनी कार में घर आ रहा है।

दूसरा: हाईवे पर मोहन के साथ कई अन्य गाड़ियां हैं।

क्या हाईवे पर अन्य गाड़िया हैं?

हाँ, मोहन के साथ हाईवे पर कई अन्य गाड़ियां भी हैं।

तीसरा: मोहन आगे नहीं बढ़ सकता क्योंकि राजमार्ग पर बहुत भीड़ है।

क्या मोहन आगे बढ़ सकता है?

नहीं, मोहन आगे नहीं बढ़ सकता क्योंकि हाईवे पर बहुत भीड़ है।

चौथा: मोहन निराश और क्रोधित महसूस करता है।

क्या मोहन खुश महसूस करता है?

नहीं, मोहन खुश नहीं है, वह निराश और क्रोधित महसूस करता है।

पांचवां: मोहन अपनी गाड़ी में रेडियो पर समाचार सुनता है।

क्या मोहन समाचार सुनता है?

हाँ, मोहन अपनी गाड़ी में रेडियो पर समाचार सुनता है।

छठा: हाईवे पर हर दिन भीड़ रहती है।

क्या हाईवे पर हमेशा भीड़ रहती है?

हां, हाईवे पर हर दिन भीड़ रहती है।

सातवां: मोहन सोचता है कि वह गाड़ी चलाने के बजाय मोटरसाइकिल खरीद सकता है।

क्या मोहन को मोटरसाइकिल चाहिए?

हां, वह सोचता है कि वह गाड़ी चलाने के बजाय मोटरसाइकिल खरीद सकता है।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE