×

Vi använder kakor för att göra LingQ bättre. Genom att besöka sajten, godkänner du vår cookie-policy.

LingQ Mini Stories, 13 - कविता सचिन के साथ डेट पर जाती है – Text att läsa

LingQ Mini Stories, 13 - कविता सचिन के साथ डेट पर जाती है

Nybörjare 2 Hindi lektion för att öva läsning

Börja lära dig lektionen nu

13 - कविता सचिन के साथ डेट पर जाती है

कविता एक रेस्तरां में है।

उसकी सचिन के साथ एक डेट है।

कविता सचिन को नहीं जानती।

लेकिन वह उसके दोस्त का दोस्त है।

सचिन समय पर आता है।

वह कहता है "हैलो" और कविता कहती है "हाय"।

सचिन बैठ जाता है और कविता उसकी ओर देखती है।

उसे लगता है कि वह बहुत सुन्दर है।

कविता मुस्कुराती है, और सचिन उसकी ओर देखता है।

सचिन कहता है, “तुम्हारी मुस्कान अच्छी है।”

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मैं एक रेस्तरां में हूं।

मेरी सचिन के साथ डेट है।

मैं सचिन को नहीं जानती।

लेकिन वह मेरे दोस्त का दोस्त है।

वह समय पर आता है।

वह कहता है "हैलो", और मैं कहती हूं "हाय"।

वह बैठ जाता है, और मैं उसकी ओर देखती हूँ।

मुझे लगता है कि वह बहुत खूबसूरत है।

मैं मुस्कुराती हूं, और सचिन मेरी ओर देखता है।

सचिन कहता है, “तुम्हारी मुस्कान अच्छी है।”

प्रशन:

पहला: कविता एक रेस्तरां में है।

क्या कविता घर पर है?

नहीं, कविता घर पर नहीं है।

वह एक रेस्तरां में है।

दूसरा: कविता की सचिन के साथ डेट है।

क्या कविता की जतिन के साथ डेट है?

नहीं, कविता की जतिन के साथ डेट नहीं है।

उसकी सचिन के साथ डेट है।

तीसरा: कविता सचिन को नहीं जानती, लेकिन वह एक दोस्त का दोस्त है।

क्या कविता सचिन को जानती है?

नहीं, कविता सचिन को नहीं जानती, लेकिन वह एक दोस्त का दोस्त है।

चौथा: सचिन समय पर रेस्तरां में आता है।

क्या सचिन रेस्तरां में समय पर आता है?

हाँ, सचिन समय पर रेस्तरां आता है। पांचवां: सचिन कविता को "हैलो कहता है!"

क्या सचिन "हैलो" कहता है?

हाँ, सचिन कविता को "हैलो" कहता है!

छठा: कविता सोचती है कि सचिन सुंदर है।

क्या कविता सोचती है कि सचिन सुंदर है?

हाँ, कविता सोचती है कि सचिन सुंदर है।

सातवां: सचिन कविता की ओर देखता है।

क्या सचिन कविता को देखता है?

हाँ, सचिन कविता की ओर देखता है।

आठवां: सचिन का कहना है कि कविता की मुस्कान अच्छी है।

क्या सचिन कहता है कि उसे कविता की मुस्कान पसंद है?

हाँ, सचिन कहता है कि उसे कविता की मुस्कान पसंद।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE