×

Мы используем cookie-файлы, чтобы сделать работу LingQ лучше. Находясь на нашем сайте, вы соглашаетесь на наши правила обработки файлов «cookie».

LingQ Mini Stories, 54 - पार्क में मीनू – Текст для чтения

LingQ Mini Stories, 54 - पार्क में मीनू

Начинающий 2 Урок индоарийского для практики чтения

Начать изучать этот урок прямо сейчас

54 - पार्क में मीनू

मीनू पार्क में फंस गई है।

वह वहां एक संगीत समारोह में गई थी, लेकिन यह उसकी उम्मीद से देर से समाप्त हुआ था।

अब, बसें चलना बंद हो गई हैं, और सैकड़ों लोग एक साथ निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

मीनू ने अपने फोन पर एक उबर ड्राइवर से अनुरोध किया है।

उसने पहले कभी उबर का उपयोग नहीं किया है और उसे उम्मीद है कि यह सुरक्षित होगा।

वह अपने फ़ोन की स्क्रीन पर कार को आते हुए देख रही है।

ऐसा लग रहा है कि जैसे वह बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रहा है।

अगली बार, वह बसों के बंद होने से पहले ही चली जाएगी।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मीनू और पंकज पार्क में फंस गए हैं।

वे वहां एक संगीत समारोह में गए थे, लेकिन यह उनकी उम्मीद से देर से समाप्त हुआ।

अब, बसें चलना बंद हो गई हैं, और सैकड़ों लोग एक साथ निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

मीनू और पंकज ने अपने फोन पर एक उबर ड्राइवर से अनुरोध किया है।

उन्होंने पहले कभी उबर का उपयोग नहीं किया है, और वे आशा कर रहे हैं कि यह सुरक्षित होगा।

वे फ़ोन की स्क्रीन पर कार को आते हुए देख रहे हैं।

ऐसा लग रहाहै कि वह बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रहा है।

अगली बार वे बसें बंद होने से पहले ही चले जाएंगे।

प्रश्न

पहला: मीनू पार्क में फंस गई है।

मीनू कहां फंसी है?

मीनू पार्क में फंसी हुई है।

दूसरा: वह वहां एक संगीत समारोह में गई थी।

वह वहां क्यों गई थी?

वह वहां एक संगीत समारोह में गई थी।

तीसरा: अब बसें चलनी बंद हो गई हैं।

क्या बसें अभी भी चल रही हैं?

नहीं, बसें चलनी बंद हो गई हैं।

चौथा: सैकड़ों लोग एक साथ निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

कितने लोग एक साथ निकलने की कोशिश कर रहे हैं?

सैकड़ों लोग एक साथ निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

पांचवां: मीनू और पंकज ने एक उबर ड्राइवर से अनुरोध किया है।

मीनू और पंकज ने क्या अनुरोध किया है?

उन्होंने एक उबर ड्राइवर से अनुरोध किया है।

छठा: उन्होंने पहले कभी उबर का उपयोग नहीं किया है, और वे आशा करते हैं कि यह सुरक्षित होगा।

क्या उन्होंने पहले कभी उबर का उपयोग किया है?

नहीं, उन्होंने पहले कभी उबर का उपयोग नहीं किया है।

सातवां: वे फ़ोन की स्क्रीन पर कार को आते हुए देख रहे हैं।

वे कार को आते हुए कैसे देख रहे हैं?

वे फ़ोन की स्क्रीन पर कार को आते हुए देख रहे हैं।

आठवां: अगली बार, वे बसें बंद होने से पहले चले जाएंगे।

अगली बार वे क्या करेंगे?

अगली बार वे बसें बंद होने से पहले ही चले जाएंगे।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE