×

Мы используем cookie-файлы, чтобы сделать работу LingQ лучше. Находясь на нашем сайте, вы соглашаетесь на наши правила обработки файлов «cookie».

LingQ Mini Stories, 22 - प्रिया बीमार है – Текст для чтения

LingQ Mini Stories, 22 - प्रिया बीमार है

Начинающий 2 Урок индоарийского для практики чтения

Начать изучать этот урок прямо сейчас

22- प्रिया बीमार है

प्रिया की तबीयत ठीक नहीं है।

उसे सिरदर्द है और गले में खराश है।

उसे बहुत छींकें भी आ रही हैं।

वह डॉक्टर के पास जाने का फैसला करती है।

वह डॉक्टर को बताती है कि वह कैसा महसूस कर रही है।å

डॉक्टर ने प्रिया को बताया कि उसे सर्दी हो गई है।

प्रिया डॉक्टर को कुछ दवा देने को कहती है।

डॉक्टर ने कहा कि प्रिया को सर्दी के लिए दवाई लेने की ज़रूरत नहीं है।

डॉक्टर प्रिया को सोने और पानी पीने के लिए कहता है।

डॉक्टर के पास से जाने के बाद भी प्रिया को अच्छा महसूस नहीं हो रहा था।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था।

मुझे सिरदर्द और गले में खराश थी।

मैं बहुत छींक भी रही थी।

मैंने डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया।

मैंने डॉक्टर को बताया कि मुझे कैसा लग रहा है।

डॉक्टर ने मुझे बताया कि मुझे सर्दी हो गई है।

मैंने डॉक्टर से कुछ दवा देने के लिए कहा।

डॉक्टर ने कहा कि मुझे सर्दी के लिए दवा लेने की जरूरत नहीं है।

डॉक्टर ने मुझे इसके बजाय सोने और पानी पीने के लिए कहा।

डॉक्टर के पास से जाने के बाद भी मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था।

प्रशन:

पहला: प्रिया की तबीयत ठीक नहीं है।

क्या प्रिया की तबीयत ठीक है?

नहीं, उसकी तबीयत ठीक नहीं है।

दूसरा: प्रिया को सिरदर्द और गले में खराश है।

उसे क्या हुआ है?

उसे सिरदर्द और गले में खराश है।

तीसरा: प्रिया बहुत छींक रही है।

प्रिया क्या बहुत कर रही है?

वह बहुत छींक रही है।

चौथा: प्रिया ने डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया।

प्रिया ने क्या करने का फैसला लिया?

उसने डॉक्टर के पास जाने का फैसला लिया।

पांचवां: प्रिया डॉक्टर को बताती है कि वह कैसा महसूस कर रही है।

वह डॉक्टर से क्या कहती है?

वह डॉक्टर को बताती है कि वह कैसा महसूस कर रही है।

छठा: डॉक्टर ने प्रिया को बताया कि उसे सर्दी हो गई है।

डॉक्टर ने प्रिया से क्या बताया?

डॉक्टर ने उसे बताया कि उसे सर्दी हो गई है।

सातवां: डॉक्टर ने कहा कि प्रिया को सर्दी के लिए दवा की ज़रूरत नहीं है।

क्या डॉक्टर ने कहा कि प्रिया को दवा की ज़रूरत है?

नहीं, डॉक्टर ने कहा कि प्रिया को सर्दी के लिए दवा की ज़रूरत नहीं है।

आठवां: डॉक्टर ने प्रिया को सोने और पानी पीने के लिए कहा।

इसके बजाय डॉक्टर ने प्रिया को क्या करने के लिए कहा?

डॉक्टर ने प्रिया को सोने और पानी पीने के लिए कहा।

नौवां: जब प्रिया डॉक्टर के पास से चली गई तो फिर भी उसे अच्छा महसूस नहीं हुआ।

डॉक्टर के पास से चले जाने के बाद क्या प्रिया को बेहतर महसूस हुआ?

नहीं, डॉक्टर के पास से चले जाने के बाद भी प्रिया को बेहतर महसूस नहीं हुआ।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE