×

Мы используем cookie-файлы, чтобы сделать работу LingQ лучше. Находясь на нашем сайте, вы соглашаетесь на наши правила обработки файлов «cookie».

LingQ Mini Stories, 11 - वरुण एक नया अपार्टमेंट ढूंढता है – Текст для чтения

LingQ Mini Stories, 11 - वरुण एक नया अपार्टमेंट ढूंढता है

Начинающий 2 Урок индоарийского для практики чтения

Начать изучать этот урок прямо сейчас

11 - वरुण एक नया अपार्टमेंट ढूंढता है

वरुण का अपार्टमेंट बहुत छोटा है।

वह एक नए अपार्टमेंट में रहने जाना चाहता है।

वह इंटरनेट पर अपार्टमेंट की तस्वीरें खोजता है।

एक अपार्टमेंट बहुत सस्ता है।

लेकिन यह पुराना और खाली है।

दूसरे अपार्टमेंट में फर्नीचर है।

उसमें एक बिस्तर, एक टीवी और एक स्टोव है।

हालाँकि, वह अपार्टमेंट महंगा है।

वरुण ने और पैसे बचाने का फैसला किया।

और फिर, वह अगले साल शिफ्ट कर सकता है।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मेरा अपार्टमेंट बहुत छोटा है।

मैं एक नये अपार्टमेंट में जाना चाहता हूँ।

मैं इंटरनेट पर अपार्टमेंट की तस्वीरें देखता हूँ।

एक अपार्टमेंट बहुत सस्ता है।

लेकिन यह पुराना और खाली है।

दूसरे अपार्टमेंट में फर्नीचर है।

इसमें एक बिस्तर, एक टीवी और एक स्टोव है।

हालाँकि, वह अपार्टमेंट महंगा है।

मैंने और अधिक पैसे बचाने का फैसला लिया।

और फिर, मैं अगले साल शिफ्ट कर सकता हूँ।

प्रशन:

पहला: वरुण का अपार्टमेंट बहुत छोटा है।

क्या वरुण का अपार्टमेंट बड़ा है?

नहीं, उसका अपार्टमेंट बड़ा नहीं है।

यह बहुत छोटा है।

दूसरा: वरुण एक नए अपार्टमेंट में जाना चाहता है।

क्या वरुण शिफ्ट होना चाहता है?

हाँ, वरुण एक नए अपार्टमेंट में जाना चाहता है।

तीसरा: वरुण इंटरनेट पर अपार्टमेंट की तस्वीरें देखता है।

क्या वरुण इंटरनेट पर तस्वीरें देखता है?

हाँ, वरुण इंटरनेट पर अपार्टमेंट की तस्वीरें देखता है।

चौथा: पहला अपार्टमेंट सस्ता है।

क्या पहला अपार्टमेंट महंगा है?

नहीं, पहला अपार्टमेंट महंगा नहीं है।

यह सस्ता है।

पाँचवाँ: पहला अपार्टमेंट पुराना और खाली है।

क्या पहला अपार्टमेंट पुराना है?

हाँ, पहला अपार्टमेंट पुराना और खाली है।

छठा: दूसरे अपार्टमेंट में एक बिस्तर, एक टीवी और एक स्टोव है।

क्या दूसरे अपार्टमेंट में फर्नीचर है?

हाँ, दूसरे अपार्टमेंट में एक बिस्तर, एक टीवी और एक स्टोव है।

सातवां: दूसरा अपार्टमेंट महँगा है।

क्या दूसरा अपार्टमेंट सस्ता है?

नहीं, दूसरा अपार्टमेंट सस्ता नहीं, महंगा है।

आठवां: वरुण ने और पैसे बचाने का फैसला किया।

क्या वरुण और पैसे बचाना चाहता है?

हाँ, वरुण ने और अधिक पैसे बचाने का फैसला लिया।

नौवां: वरुण अगले साल शिफ्ट कर सकता है।

क्या वरुण इस साल शिफ्ट कर सकता है?

नहीं, वरुण इस साल शिफ्ट नहीं हो सकता।

वह अगले साल शिफ्ट कर सकता है।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE