×

Używamy ciasteczek, aby ulepszyć LingQ. Odwiedzając stronę wyrażasz zgodę na nasze polityka Cookie.

LingQ Mini Stories, 8 - लता जूते खरीदने जाती है – Tekst do przeczytania

LingQ Mini Stories, 8 - लता जूते खरीदने जाती है

Początkujący 2 lekcja z Hinduski do ćwiczenia czytania

Zacznij uczyć się tej lekcji już teraz

8 - लता जूते खरीदने जाती है

लता नये जूते खरीदना चाहती है।

वह एक जूतों की दुकान पर जाती है।

वहाँ बहुत सारे सुंदर जूते हैं।

लता नीले रंग के जूते पहनने की कोशिश करती है।

नीले जूते बहुत तंग हैं।

वह काले रंग के जूते पहनती है।

ये जूते बहुत आरामदायक हैं।

लता पूछती है कि काले जूतों की कीमत कितनी है।

काले जूते चार हज़ारपांच सौ रूपये के हैं।

लता उदास होकर जूतों को नीचे रखती है और चली जाती है।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मैं नए जूते खरीदना चाहती हूँ।

मैं एक जूतों की दुकान पर जाती हूँ।

वहाँ बहुत सारे सुंदर जूते हैं।

मैं नीले रंग के जूते पहनने की कोशिश करती हूँ।

नीले जूते बहुत तंग हैं।

मैं काले रंग के जूते पहनती हूँ।

ये जूते बहुत आरामदायक हैं।

मैं पूछती हूँ कि काले जूतों की कीमत कितनी है।

काले जूते चार सौ पचास रूपये के हैं।

मैं दुखी होकर जूते नीचे रखती हूँ और चली जाती हूँ।

प्रशन:

पहला: लता नए जूते खरीदना चाहती है।

क्या लता नये जूते खरीदना चाहती है?

हाँ, लता नये जूते खरीदना चाहती है।

दूसरा: जूतों की दुकान में कई सुंदर जूते हैं।

क्या जूतों की दुकान में बहुत सारे जूते हैं?

हाँ, जूतों की दुकान में कई सुंदर जूते हैं।

तीसरा: लता नीले और काले रंग के जूते पहनती है।

क्या लता दो जोड़ी जूते आज़माती है?

हाँ, लता दो जोड़ी जूते आज़माती है।

वह नीले और काले रंग का जोड़ा आज़माती है।

चौथा: सबसे पहले, लता नीले जूतों की एक जोड़ी आज़माती है।

क्या लता पहले एक जोड़ी लाल जूते आज़माती है?

नहीं, लता लाल जूते की एक जोड़ी नहीं आज़माती।

वह नीले जूतों की एक जोड़ी आज़माती है।

पांचवां: नीले जूते बहुत तंग हैं।

क्या नीले जूते आरामदायक हैं?

नहीं, नीले जूते आरामदायक नहीं हैं।

वे बहुत तंग हैं।

छठा: काले जूते बहुत आरामदायक हैं।

क्या काले जूते आरामदायक हैं?

हाँ, काले जूते बहुत आरामदायक हैं।

सातवां: काले जूते चार हज़ारपांच सौ रूपये के हैं।

क्या काले जूते महंगे हैं?

हाँ, काले जूते महँगे हैं।

वे चार हज़ारपांच सौ रूपये के हैं।

आठवां: लता जूते नीचे रखती है और दुकान से निकल जाती है।

क्या लता जूते खरीदती है?

नहीं, लता जूते नहीं खरीदती।

वह उन्हें नीचे रख देती है और दुकान से बाहर चली जाती है।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE