×

Używamy ciasteczek, aby ulepszyć LingQ. Odwiedzając stronę wyrażasz zgodę na nasze polityka Cookie.

LingQ Mini Stories, 7- ऑफिस में जतिन – Tekst do przeczytania

LingQ Mini Stories, 7- ऑफिस में जतिन

Początkujący 2 lekcja z Hinduski do ćwiczenia czytania

Zacznij uczyć się tej lekcji już teraz

7- ऑफिस में जतिन

जतिन एक ऑफिस में काम करता है।

वह हर दिन बहुत व्यस्त रहता है।

उसकी अपने ग्राहकों के साथ कई मीटिंग्स होती हैं।

जतिन को ये मीटिंग्स पसंद नहीं हैं।

उसे लगता है कि वे बहुत उबाऊ होती हैं।

कुछ ग्राहक जतिन के प्रति दोस्ताना होते हैं।

हालाँकि, कुछ ग्राहक अच्छे नहीं होते।

जतिन लंबे लंच ब्रेक लेता है।

वह पांच बजे घर जा सकता है।

वह हर दिन पांच बजने का इंतजार करता है।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मैं एक ऑफिस में काम करता हूँ।

मैं हर दिन बहुत व्यस्त रहता हूँ।

मैं अपने ग्राहकों के साथ कई मीटिंग्स करता हूँ।

मुझे ये मीटिंग्स पसंद नहीं हैं।

मुझे लगता है कि वे बहुत उबाऊ होती हैं।

कुछ ग्राहक मेरे प्रति दोस्ताना होते हैं।

हालाँकि, कुछ ग्राहक अच्छे नहीं होते।

मैं लंच के लिए लंबा ब्रेक लेता हूं।

मैं पाँच बजे घर जा सकता हूँ।

मैं हर दिन पांच बजने का इंतजार करता हूँ।

प्रशन:

पहला: जतिन एक ऑफिस में काम करता है।

क्या जतिन किसी स्कूल में काम करता है?

नहीं, जतिन एक ऑफिस में काम करता है।

दूसरा: जतिन हर दिन बहुत व्यस्त रहता है।

क्या जतिन बहुत व्यस्त है?

हाँ, जतिन हर दिन बहुत व्यस्त रहता है।

तीसरा: जतिन की अपने ग्राहकों के साथ कई मीटिंग्स होती हैं।

क्या जतिन की कुछ मीटिंग्स होती हैं?

नहीं, जतिन की अपने ग्राहकों के साथ कई मीटिंग्स होती हैं।

चौथा: जतिन को लगता है कि मीटिंग्स उबाऊ होती हैं।

क्या जतिन को लगता है कि मीटिंग्स उबाऊ होती हैं?

हाँ, जतिन को लगता है कि मीटिंग्स उबाऊ होती हैं।

पांचवा: कुछ ग्राहक मिलनसार होते हैं।

क्या सभी ग्राहक मिलनसार होते हैं?

नहीं, केवल कुछ ग्राहक ही मिलनसार होते हैं।

छठा: जतिन लंबी लंच ब्रेक लेता है।

क्या जतिन छोटी लंच ब्रेक लेता है?

नहीं, वह छोटी ब्रेक नहीं लेता।

वह लंबे लंच ब्रेक लेता है।

सातवां: जतिन पाँच बजे घर जा सकता है।

क्या जतिन चार बजे घर जा सकता है?

नहीं, वह पाँच बजे घर जा सकता है।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE