अनुज को बहुत सारा होमवर्क करना है
अनुज हाई स्कूल में है।
उसको बहुत सारा होमवर्क करना है।
अंकिता विश्वविद्यालय की एक छात्रा है।
उसके पास भी बहुत सारा होमवर्क है।
अनुज को होमवर्क पसंद नहीं है।
उसे अपने कंप्यूटर पर खेलना पसंद है।
अंकिता को पढ़ना और लिखना पसंद है।
वह हर दिन अपना होमवर्क करती है।
अंकिता अनुज की बड़ी बहन है।
वह हमेशा उससे उसका होमवर्क करवाती है।
अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।
मैं हाई स्कूल में हूँ।
मेरे पास बहुत सारा होमवर्क होता है।
अंकिता विश्वविद्यालय की एक छात्रा है।
उसके पास भी बहुत सारा होमवर्क होता है।
मुझे होमवर्क पसंद नहीं है।
मुझे अपने कंप्यूटर पर खेलना पसंद है।
अंकिता को पढ़ना और लिखना पसंद है।
वह हर दिन अपना होमवर्क करती है।
अंकिता मेरी बड़ी बहन है।
वह हमेशा मुझसे मेरा होमवर्क करवाती है।
प्रशन:
पहला: अनुज हाई स्कूल का छात्र है।
क्या अनुज हाई स्कूल का छात्र है?
जी हाँ, अनुज हाई स्कूल का छात्र है।
दूसरा: अनुज के पास बहुत सारा होमवर्क है।
क्या अनुज के पास बहुत सारा होमवर्क है?
जी हाँ, अनुज के पास बहुत सारा होमवर्क है।
तीसरा: अंकिता विश्वविद्यालय की एक छात्रा है।
क्या अंकिता हाई स्कूल की छात्रा है?
नहीं, अंकिता हाई स्कूल की छात्रा नहीं है, वह एक विश्वविद्यालय की छात्रा है।
चौथा: अनुज को अपने कंप्यूटर पर खेलना पसंद है।
क्या अनुज को अपने कंप्यूटर पर खेलना पसंद है?
जी हाँ, अनुज को अपने कंप्यूटर पर खेलना पसंद है।
पांचवां: अंकिता को पढ़ना और लिखना पसंद है।
क्या अंकिता को फिल्में देखना पसंद है?
नहीं, अंकिता को पढ़ना और लिखना पसंद है।
छठा: अंकिता हर दिन अपना होमवर्क करती है।
क्या अंकिता हर दिन अपना होमवर्क करती है?
जी हाँ, अंकिता हर दिन अपना होमवर्क करती है।
सातवां: अंकिता अनुज की बड़ी बहन है।
क्या अनुज और अंकिता आपस में संबंधित हैं?
जी हाँ, अनुज और अंकिता रिश्तेदार हैं, अंकिता अनुज की बड़ी बहन है।
आठवां: अंकिता हर दिन अनुज से उसका होमवर्क करवाती है।
क्या अंकिता अनुज से उसका होमवर्क करवाती है?
जी हाँ, अंकिता हर दिन अनुज से उसका होमवर्क करवाती है।