×

Używamy ciasteczek, aby ulepszyć LingQ. Odwiedzając stronę wyrażasz zgodę na nasze polityka Cookie.

LingQ Mini Stories, 39 - अक्षय का पसंदीदा गायक – Text to read

LingQ Mini Stories, 39 - अक्षय का पसंदीदा गायक

Początkujący 2 Hinduski lesson to practice reading

Zacznij uczyć się tej lekcji już teraz

39 - अक्षय का पसंदीदा गायक

पिछले महीने अक्षय के पसंदीदा गायक का एक संगीत समारोह था।

अक्षय संगीत समारोह में जाना चाहता था।

उसे समारोह की टिकट खरीदनी होगी ताकि वह वहां जा सके।

उसने ऑनलाइन टिकट ढूंढना शुरू कर दिया था।

लेकिन कुछ ही टिकट बचीं थीं।

कई टिकटें पहले ही बिक चुकी थीं।

अक्षय ने बची हुई सबसे अच्छी सीट वाली टिकट का चयन किया।

लेकिन सीट मंच से थोड़ी दूर थी।

अक्षय ने फैसला किया कि यह सीट काफी अच्छा थी।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

अगले महीने मेरे पसंदीदा गायक का एक संगीत समारोह होगा।

मेरा दोस्त समारोह में जाना चाहता है।

मैं कल टिकट खरीदूंगा ताकि मैं भी संगीत समारोह में जा सकूं।

मैं ऑनलाइन टिकट ढूंढूगा।

लेकिन मुझे यकीन है कि कुछ ही टिकटें बची होंगी।

कई टिकटें पहले ही बिक चुकी होंगी।

कल, मैं बची हुई सबसे अच्छी सीट की टिकट ढूंढूगा।

सीट शायद मंच से थोड़ी दूर होगी।

लेकिन मुझे लगता है कि यह काफी होगा।

मुझे टिकट पाकर ख़ुशी होगी।

प्रश्न:

पहला: अक्षय के पसंदीदा गायक का एक संगीत समारोह था।

किसका संगीत समारोह था?

अक्षय के पसंदीदा गायक का संगीत समारोह था।

दूसरा: अक्षय संगीत समारोह में जाना चाहता था।

अक्षय कहाँ जाना चाहता था?

अक्षय संगीत समारोह में जाना चाहता था।

तीसरा: अक्षय को टिकट खरीदनी होगी ताकि वह समारोह में जा सके।

अक्षय को क्या करना पड़ेगा?

उसे टिकट खरीदनी होगी ताकि वह समारोह में जा सके।

चौथा: उसने ऑनलाइन टिकट ढूंढना शुरू किया।

उसने टिकट को कहाँ ढूँढना शुरू किया?

उसने टिकट को ऑनलाइन ढूंढना शुरू किया।

पांचवां: कुछ ही टिकटें बची होंगी क्योंकि कई टिकटें पहले ही बिक चुकी होंगी।

कितनी टिकट बची होंगी?

कुछ ही टिकटें बची होंगी।

कई टिकटें पहले ही बिक चुकी होंगी।

छठा: अक्षय बची हुई सबसे अच्छी सीट वाली टिकट चुनेगा।

अक्षय कौन सी सीट की टिकट चुनेगा?

वह बची हुई सबसे अच्छी सीट की टिकट चुनेगा।

सातवां: मंच से सीट शायद कुछ ज्यादा ही दूर होगी।

सीट कहां होगी?

सीट शायद मंच से थोड़ी दूर होगी।

आठवां: अक्षय को लगता है कि टिकट काफी अच्छी होगी।

टिकट के बारे में अक्षय कैसा महसूस करता है?

उसे लगता है कि टिकट काफी अच्छी होगी।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE