×

Używamy ciasteczek, aby ulepszyć LingQ. Odwiedzając stronę wyrażasz zgodę na nasze polityka Cookie.

Celebrate the Cup Save up to 45%
LingQ Mini Stories, 32- सरिता अपने परिवार के लिए नाश्ता बनात… – Tekst do przeczytania

LingQ Mini Stories, 32- सरिता अपने परिवार के लिए नाश्ता बनाती है

Początkujący 2 lekcja z Hinduski do ćwiczenia czytania

Zacznij uczyć się tej lekcji już teraz

32- सरिता अपने परिवार के लिए नाश्ता बनाती है

सरिता सुबह से नाश्ता बनाने की कोशिश कर रही थी।

उसका बेटा और पति, दोनों ही नाश्ते का इंतज़ार कर रहे थे।

जब सरिता ने फ्रिज में देखा तो उसमें ज्यादा खाना नहीं बचा था।

उसे उसमें केवल अंडे, ब्रेड और दूध दिखाई दिया।

अंत में, उसने कुछ अंडे पकाने का फैसला किया।

उसने एक बर्तन में पानी उबाला और फिर उसने उसमें तीन अंडे डाल दिए।

उसने अपने और अपने पति के लिए चाय भी बनाई।

चाय की जगह उसके बेटे ने संतरे का जूस पिया।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मैं सुबह से नाश्ता बनाने की कोशिश कर रही हूँ।

मेरा बेटा और पति भी नाश्ते का इंतज़ार कर रहे हैं।

मैंने फ्रिज के अंदर देखा।

लेकिन उसमें ज्यादा खाना नहीं था।

मुझे अंडे, ब्रेड और दूध दिखाई दिया।

इसलिए मैंने कुछ अंडे बनाने का फैसला किया।

मैंने एक बर्तन में पानी उबाला और फिर उसमें तीन अंडे डाल दिए।

मैंने अपने लिए और अपने पति के लिए चाय भी बनाई।

मेरे बेटे ने चाय की जगह संतरे का जूस पिया।

प्रशन:

पहला: सरिता नाश्ता बनाने की कोशिश कर रही थी।

सरिता क्या बनाने की कोशिश कर रही थी?

सरिता नाश्ता बनाने की कोशिश कर रही थी।

दूसरा: सरिता का पति और बेटा नाश्ते का इंतज़ार कर रहे थे।

सरिता के पति और बेटे को किस बात का इंतज़ार था?

वे नाश्ते का इंतज़ार कर रहे थे।

तीसरा: फ्रिज में ज़्यादा खाना नहीं था।

क्या फ्रिज में ज़्यादा खाना था?

नहीं, फ्रिज में ज़्यादा खाना नहीं था।

चौथा: सरिता ने फ्रिज में अंडे, ब्रेड और दूध देखा।

सरिता को फ्रिज में क्या दिखाई दिया?

सरिता को फ्रिज में अंडे, ब्रेड और दूध दिखाई दिया।

पांचवां: सरिता ने कुछ अंडे बनाने का फैसला किया है।

सरिता ने क्या बनाने का फैसला किया।?

सरिता ने कुछ अंडे बनाने का फैसला किया।

छठा: सरिता एक बर्तन में पानी उबाल रही है और उसने पानी में तीन अंडे डाल दिए हैं।

सरिता क्या कर रही है?

सरिता एक बर्तन में पानी उबाल रही है, और उसने पानी में तीन अंडे डाल दिए हैं।

सातवां: सरिता अपने और अपने पति के लिए चाय भी बना रही हैं।

सरिता और क्या बना रही है?

सरिता अपने और अपने पति के लिए चाय भी बना रही है।

आठवां: सरिता का बेटा संतरे का जूस पी रहा है।

क्या सरिता का बेटा चाय पी रहा है?

नहीं, सरिता का बेटा चाय नहीं पी रहा।

वह संतरे का जूस पी रहा है।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE