×

Używamy ciasteczek, aby ulepszyć LingQ. Odwiedzając stronę wyrażasz zgodę na nasze polityka Cookie.

LingQ Mini Stories, 1c - मोहित एक रसोइया है, प्रशन – Text to read

LingQ Mini Stories, 1c - मोहित एक रसोइया है, प्रशन

Początkujący 2 Hinduski lesson to practice reading

Zacznij uczyć się tej lekcji już teraz

प्रशन:

पहला: मोहित हर सुबह छह बजे उठता है।

क्या मोहित जल्दी उठता है?

हाँ, मोहित हर सुबह छह बजे उठ जाता है।

दूसरा: मोहित एक कप कॉफी पीता है।

क्या मोहित चाय पीता है?

नहीं, मोहित चाय नहीं पीता, वह एक कप कॉफी पीता है।

तीसरा: मोहित काम पर जाने के लिए अपनी कार चलाता है।

क्या मोहित काम पर जाने के लिए अपनी कार चलाता है?

हाँ, मोहित काम पर जाने के लिए अपनी कार चलाता है।

चौथा: मोहित का काम सुबह साढ़े सात बजे शुरू होता है।

क्या मोहित का काम सुबह सात बजे शुरू होता है?

नहीं, मोहित का काम सुबह सात बजे शुरू नहीं होता, उसका काम साढ़े सात बजे शुरू होता है।

पांचवां: मोहित एक रेस्तरां में रसोइया है।

क्या मोहित एक रसोइया है?

हाँ, मोहित एक रेस्तरां में रसोइया है।

छठा: ग्राहक कई अलग-अलग देशों से आते हैं।

क्या ग्राहक एक ही देश से हैं?

नहीं, ग्राहक एक देश से नहीं हैं।

वे कई अलग-अलग देशों से आते हैं।

सातवां: ग्राहक मिलनसार हैं।

क्या ग्राहक मिलनसार हैं?

हाँ, ग्राहक मिलनसार हैं।

आठवां: जब मोहित ग्राहकों से बात करता है तो उसे खुशी महसूस होती है।

क्या मोहित ग्राहकों से बात करते समय खुशी महसूस करता है?

हाँ, जब मोहित ग्राहकों से बात करता है तो उसे खुशी महसूस होती है।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE