मोहित एक रसोइया है
मोहित हर सुबह छह बजे उठ जाता है।
वह नाश्ता बनाता है और एक कप कॉफी पीता है।
वह काम पर अपनी कार में जाता है।
उसका काम साढ़े सात बजे शुरू होता है।
मोहित एक रेस्तरां में रसोइया है।
वह भूखे ग्राहकों के लिए खाना बनाता है।
ग्राहक कई देशों से आते हैं।
वे कई अलग-अलग भाषाएँ बोलते हैं।
मोहित कई मिलनसार लोगों से मिल सकता है।
मोहित को अपने ग्राहकों से बात कर के ख़ुशी मिलती है।