×

Używamy ciasteczek, aby ulepszyć LingQ. Odwiedzając stronę wyrażasz zgodę na nasze polityka Cookie.

LingQ Mini Stories, 15 - महिमा और गरिमा कसरत करती हैं – Text to read

LingQ Mini Stories, 15 - महिमा और गरिमा कसरत करती हैं

Początkujący 2 Hinduski lesson to practice reading

Zacznij uczyć się tej lekcji już teraz

15 - महिमा और गरिमा कसरत करती हैं

महिमा और गरिमा अपना वजन कम करना चाहती हैं।

वे जिम जाना चाहती हैं।

हालाँकि, जिम जाना महंगा है।

इसलिए, उन्होंने घर पर ही कसरत करने का फैसला किया।

महिमा दौड़ने की कोशिश करती है, और गरिमा वजन उठाती है।

हालाँकि, महिमा को दौड़ना पसंद नहीं है।

और गरिमा बहुत ताकतवर नहीं है।

वे बहुत व्यस्त भी रहती हैं।

उनके पास कसरत करने का समय नहीं है।

शायद वे अगले सप्ताह फिर से कोशिश कर सकती हैं।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

गरिमा और मैं अपना वजन कम करना चाहती हैं।

हम जिम जाना चाहती हैं।

हालाँकि, जिम जाना महंगा है।

इसलिए, हमने घर पर ही कसरत करने का फैसला लिया।

मैं दौड़ने की कोशिश करती हूं और गरिमा वजन उठाती है।

हालाँकि, मुझे दौड़ना पसंद नहीं है।

और गरिमा बहुत ताकतवर नहीं है।

हम बहुत व्यस्त भी हैं।

हमारे पास कसरत करने का समय नहीं है।

शायद हम अगले सप्ताह फिर से कोशिश कर सकती हैं।

प्रशन:

पहला: महिमा और गरिमा जिम में कसरत करना चाहती हैं।

क्या महिमा और गरिमा कसरत करना चाहते हैं?

हाँ, वे जिम में कसरत करना चाहती हैं।

दूसरा: जिम जाना महंगा है।

क्या जिम जाना सस्ता है?

नहीं, यह सस्ता नहीं है, जिम जाना महंगा है।

तीसरा: वे घर पर कसरत करने का फैसला लेती हैं, क्योंकि जिम बहुत महंगा है।

क्या वे घर पर कसरत करने का फैसला लेती हैं?

हां, वे घर पर ही कसरत करने का फैसला लेती हैं, क्योंकि जिम बहुत महंगा है।

चौथा: महिमा को दौड़ना पसंद नहीं है।

क्या महिमा को दौड़ना पसंद है?

नहीं, महिमा को दौड़ना पसंद नहीं है।

पांचवा: गरिमा वजन उठाने की कोशिश करती है, लेकिन वह बहुत ताकतवर नहीं है।

क्या गरिमा भी दौड़ने की कोशिश करती है?

नहीं, गरिमा वज़न उठाने की कोशिश करती है।

छठा: गरिमा ताकतवर नहीं है।

क्या गरिमा ताकतवर है?

नहीं, गरिमा ताकतवर नहीं है।

सातवां: महिमा और गरिमा बहुत व्यस्त हैं, इसलिए उनके पास कसरत करने के लिए बहुत समय नहीं है।

क्या महिमा और गरिमा बहुत व्यस्त हैं?

हाँ, वे बहुत व्यस्त हैं, इसलिए उनके पास कसरत करने के लिए बहुत ज़्यादा समय नहीं है।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE