×

Χρησιμοποιούμε cookies για να βελτιώσουμε τη λειτουργία του LingQ. Επισκέπτοντας τον ιστότοπο, συμφωνείς στην πολιτική για τα cookies.

LingQ Mini Stories, 43 - मानिक और उसका कार्यक्रम – Text to read

LingQ Mini Stories, 43 - मानिक और उसका कार्यक्रम

Αρχάριοι 2 Ινδικά (Χίντι) lesson to practice reading

Άρχισε αυτό το μάθημα τώρα

43 - मानिक और उसका कार्यक्रम

मानिक स्कूल का अपना कार्यक्रम देख रहा है।

उसका कार्यक्रम बहुत व्यस्त है।

उसकी सभी कक्षाएं नब्बे मिनट लंबी हैं।

और उसके सभी कार्यदिवस काम से भरे हुए हैं।

शाम को उसके पास ज्यादा खाली समय नहीं होता, और सोमवार के दिन भी उसके पास कुछ ख़ास खाली समय नहीं होता।

हालाँकि, सप्ताहांत पर उसकी कोई कक्षा नहीं होती है, इसलिए तब उसके पास अपने दोस्तों से मिलने के लिए थोड़ा समय होना चाहिए।

हालाँकि उसके पास अभी भी अपने लिए थोड़ा समय होता है, लेकिन उसका अधिकांश समय पढ़ाई में ही बीत जाता है।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मैं स्कूल के लिए अपना कार्यक्रम देख रहा था।

मेरा कार्यक्रम बहुत व्यस्त था।

मेरी सभी कक्षाएं नब्बे मिनट लंबी थीं।

और मेरे सभी कार्यदिवस काम से भरे हुए थे।

मेरे पास शाम को ज्यादा खाली समय नहीं होता था, और सोमवार के दिन भी मेरे पास कोई खाली समय नहीं होता था।

हालाँकि, सप्ताहांत पर मेरी कोई कक्षा नहीं होती थी, इसलिए तब मुझे अपने दोस्तों से मिलने के लिए थोड़ा समय मिल पाता था।

हालाँकि मेरे पास अभी भी अपने लिए थोड़ा समय था, लेकिन मेरा अधिकांश समय पढ़ाई करने में ही बीत जाता था।

प्रश्न:

पहला: मानिक अपने स्कूल के कार्यक्रम को देख रहा है।

मानिक क्या देख रहा है?

मानिक अपने स्कूल के कार्यक्रम को देख रहा है।

दूसरा: उसकी सभी कक्षाएं नब्बे मिनट लंबी होती हैं।

उसकी सभी कक्षाएँ कितनी लंबी होती हैं?

उसकी सभी कक्षाएं नब्बे मिनट लंबी होती हैं।

तीसरा: मानिक के पास शाम को ज्यादा खाली समय नहीं होता।

मानिक के पास शाम को कितना खाली समय होता है?

शाम को मानिक के पास ज्यादा खाली समय नहीं होता।

चौथा: मानिक की सप्ताहांत पर कोई क्लास नहीं होती।

क्या मानिक की सप्ताहांत पर कोई क्लास होती है?

नहीं, मानिक की सप्ताहांत पर कोई क्लास नहीं होती।

पांचवां: उसका कार्यक्रम बहुत व्यस्त था।

उसका कार्यक्रम कितना व्यस्त था?

उसका कार्यक्रम बहुत व्यस्त था।

छठा: मानिक के सभी कार्यदिवस काम से भरे हुए थे।

मानिक के कितने कार्यदिवस काम से भरे हुए थे?

मानिक के सभी कार्यदिवस काम से भरे हुए थे।

सातवां: मानिक के पास सोमवार को कुछ भी खाली समय नहीं था।

सोमवार को मानिक के पास कितना खाली समय था?

मानिक के पास सोमवार को बिल्कुल भी खाली समय नहीं था।

आठवां: मानिक के पास अपने दोस्तों से मिलने के लिए बहुत कम समय था।

क्या मानिक के पास अपने दोस्तों से मिलने का समय था?

हाँ, लेकिन मानिक के पास अपने दोस्तों से मिलने के लिए बहुत कम समय था।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE