×

Χρησιμοποιούμε cookies για να βελτιώσουμε τη λειτουργία του LingQ. Επισκέπτοντας τον ιστότοπο, συμφωνείς στην πολιτική για τα cookies.

LingQ Mini Stories, 18 - तैयार होना – Κείμενο για ανάγνωση

LingQ Mini Stories, 18 - तैयार होना

Αρχάριοι 2 μάθημα Ινδικά (Χίντι) για εξάσκηση στην ανάγνωση

Άρχισε αυτό το μάθημα τώρα

18 - तैयार होना

अलीशा सुबह तैयार हो रही है।

उसकी समझ में नहीं आ रहा कि वह क्या पहने।

वह अपनी अलमारी में देखती है।

उसे एक भूरे रंग की स्कर्ट दिखाई देती है।

लेकिन आज बहुत ठंड है!

उसे एक काली पैंट दिखाई देती है।

लेकिन वह बहुत पुरानी है।

आज उसके कार्यस्थल पर उसकी एक मीटिंग भी है।

अलीशा भूरे रंग की स्कर्ट पहनती है।

वह अच्छी दिख रही है, लेकिन उसके पैर ठंडे हैं।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मैं सुबह तैयार हो रही हूँ।

मेरी समझ में नहीं आ रहा कि मैं क्या पहनूँ।

मैं अपनी अलमारी में देखती हूँ।

मुझे एक भूरे रंग की स्कर्ट दिखाई देती है।

लेकिन आज बहुत ठंड है!

मुझे एक काली पैंट दिखाई देती है।

लेकिन वह बहुत पुरानी है।

और आज कार्यस्थल में मेरी एक मीटिंग भी है।

मैंने भूरे रंग की स्कर्ट पहन ली।

मैं अच्छी दिख रही हूँ, लेकिन मेरे पैर ठंडे हैं।

प्रशन:

पहला: अलीशा सुबह तैयार हो रही है।

क्या अलीशा रात को तैयार हो रही है?

नहीं, वह रात को तैयार नहीं हो रही है।

वह सुबह तैयार हो रही है।

दूसरा: अलीशा को नहीं पता कि क्या पहनना है।

क्या अलीशा को पता है कि क्या पहनना है?

नहीं, वह नहीं जानती कि क्या पहनना है।

तीसरा: अलीशा अपनी अलमारी में पहनने के लिए कुछ ढूंढ रही है।

क्या अलीशा अपनी अलमारी में देखती है?

हाँ, अलीशा अपनी अलमारी में पहनने के लिए कुछ ढूंढ रही है।

चौथा: अलमारी में एक भूरे रंग की स्कर्ट है।

क्या अलमारी में भूरे रंग की स्कर्ट है?

हाँ, अलमारी में एक भूरे रंग की स्कर्ट है।

पाँचवाँ: आज बहुत ठंड है।

क्या आज गर्मी है?

नहीं, आज गर्मी नहीं है।

आज बहुत ठंड है।

छठा: अलीशा को काली पैंट दिखाई देती है।

क्या अलीशा को पैंट दिखाई देती हैं?

हाँ, अलीशा को काली पैंट दिखाई देती है।

सातवां: पैंट पुरानी है।

क्या पैंट नई है?

नहीं, पैंट नई नहीं हैं।

वह पुरानी है।

आठवां: अलीशा की आज एक मीटिंग है।

क्या अलीशा की आज कोई मीटिंग है?

हाँ, अलीशा की आज एक मीटिंग है।

नौवां: अलीशा भूरे रंग की स्कर्ट पहनती है।

क्या अलीशा पैंट पहनती है?

नहीं, अलीशा पैंट नहीं पहनती।

वह भूरे रंग की स्कर्ट पहनती है।

दसवां: अलीशा के पैर ठंडे हैं।

क्या अलीशा अपनी स्कर्ट में गर्म महसूस कर रही है?

नहीं, वह गर्म महसूस नहीं कर रही।

उसके पैर ठंडे हैं।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE