×

Wir verwenden Cookies, um LingQ zu verbessern. Mit dem Besuch der Seite erklärst du dich einverstanden mit unseren Cookie-Richtlinien.

image

LingQ Mini Stories, 52 - मेरी पोती का बेटा

52 - मेरी पोती का बेटा

मेरी पोती को अभी बच्चा हुआ है।

वह अपने नन्हे बेटे को आज हमारे घर लेकर आई ताकि हम उससे पहली बार मिल सकें।

मैं भूल गई थी कि बच्चे कितने छोटे होते हैं।

उसके हाथों और पैरों की उंगलियाँ छोटी थीं, और जब वह हमारे घर आया तो वह ज़्यादा रोया नहीं।

हमने बारी-बारी से उसे उठाया और मैंने एक बार उसका डायपर बदलने में भी मदद की।

उस पल, मुझे वयस्क बच्चों वाली एक वृद्ध महिला बनकर खुशी महसूस हुई।

मैं अभी भी नहीं भूली कि कैसे मैं अपनी बेटी का डायपर बदलती थी।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

मेरे पोते को पत्नी के अभी बच्चा हुआ है।

वे आज अपने बेटे को हमारे घर लाए ताकि हम उससे पहली बार मिल सकें।

हम भूल गए थे कि बच्चे कितने छोटे होते हैं।

उसके हाथों और पैरों की उंगलियाँ छोटी थीं, और जब वह हमारे घर आया तो वह बहुत ज्यादा रोया नहीं।

हमने बारी-बारी से उसे उठाया और हमने एक बार उसका डायपर बदलने में भी मदद की।

उस पल, हमें वयस्क बच्चों वाले वृद्ध माता-पिता बनकर खुशी महसूस हुई।

हमें अभी भी याद है कि कैसे हम अपनी बेटी के डायपर बदलते थे।

प्रश्न:

पहला: उनकी पोती को अभी बच्चा हुआ है।

अभी-अभी किसके बच्चा हुआ है?

उनकी पोती के अभी बच्चा हुआ है।

दूसरा: वह आज अपने छोटे बेटे को उनके घर लेकर आई।

वह अपने बच्चे को कहां ले आई।?

वह अपने छोटे बेटे को उनके घर लाई।

तीसरा: वह आज अपने छोटे बेटे उनके घर ले आई ताकि वे उससे पहली बार मिल सकें।

वह अपने नवजात बेटे को क्यों लेकर आई?

ताकि वे उससे पहली बार मिल सकें।

चौथा: वह भूल गई थी कि बच्चे कितने छोटे हो सकते हैं।

वह क्या भूल गई थी?

वह यह भूल गई थी कि बच्चे कितने छोटे हो सकते हैं।

पांचवां: जब वह उनके घर आया तो वह बहुत ज्यादा रोया नहीं।

क्या वह उनके घर पर रहने के दौरान बहुत रोया था?

नहीं, उनके घर पर रहने के दौरान वह बहुत ज्यादा नहीं रोया।

छठा: उन्होनें बारी-बारी से उसे उठाया।

क्या सिर्फ एक ही व्यक्ति ने उसे उठाया?

नहीं, उन्होनें बारी-बारी से उसे उठाया।

सातवां: उन्होंने एक बार उसका डायपर बदलने में भी मदद की।

उन्होंने और क्या मदद की?

उन्होंने एक बार उसका डायपर बदलने में भी मदद की।

आठवां: वे अभी भी नहीं भूले कि कैसे वे अपनी बेटी का डायपर बदलते थे।

वे क्या नहीं भूले?

वे यह नहीं भूले कि कैसे वे अपनी बेटी का डायपर बदलते थे।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE