×

Wir verwenden Cookies, um LingQ zu verbessern. Mit dem Besuch der Seite erklärst du dich einverstanden mit unseren Cookie-Richtlinien.

LingQ Mini Stories, 35 - टॉमी नाम का एक कुत्ता – Text to read

LingQ Mini Stories, 35 - टॉमी नाम का एक कुत्ता

Anfänger 2 Hindi lesson to practice reading

Beginne jetzt mit dieser Lektion

35 - टॉमी नाम का एक कुत्ता

35 - टॉमी नाम का एक कुत्ता

मेरे बेटे के पास पहले कभी कुत्ता नहीं था।

फिर, उसे टॉमी नाम का एक कुत्ता मिला।

मेरा बेटा टॉमी से बहुत प्यार करता था।

टॉमी एक छोटा और प्यारा कुत्ता था।

जब वह पिल्ला था, तो उसे दौड़ना और खेलना काफी पसंद था।

मेरा बेटा और टॉमी हमेशा एक साथ खेलते थे।

टॉमी को गंदा होना भी पसंद था।

इसलिए मेरा बेटा अक्सर उसे साफ करता था और उसके लंबे, गंदे फर को काटता था।

टॉमी काफी लम्बे समय तक जीवित रहा।

पंद्रह वर्ष की उम्र में टॉमी का निधन हो गया।

अब इसी कहानी को अलग तरीके से बताया गया है।

अगले साल मैं एक कुत्ता रखूँगा।

मेरे कुत्ते का नाम टॉमी होगा।

मैं टॉमी से बहुत प्यार करूंगा।

वह एक छोटा, प्यारा कुत्ता होगा।

टॉमी जब पिल्ला होगा, तो वह खूब दौड़ेगा और खेलेगा।

टॉमी और मैं हमेशा एक साथ खेलेंगे।

टॉमी संभवतः काफी गंदा होता रहेगा।

इसलिए मैं उसे बार-बार साफ करूंगा और उसके लंबे, गंदे फर को काटूंगा।

टॉमी लंबे समय तक जीवित रहेगा।

जब उसका निधन होगा तब वह संभवतः लगभग 15 वर्ष का होगा।

प्रश्न:

पहला: मेरे बेटे के पास पहले कभी कुत्ता नहीं था।

मेरे बेटे के पास कभी क्या नहीं था?

मेरे बेटे के पास पहले कभी कुत्ता नहीं था।

दूसरा: फिर उसे टॉमी नाम का एक कुत्ता मिला।

कुत्ते का नाम क्या है?

कुत्ते का नाम टॉमी है।

तीसरा: टॉमी एक छोटा, प्यारा कुत्ता था।

क्या टॉमी एक बड़ा कुत्ता था?

नहीं, टॉमी कोई बड़ा कुत्ता नहीं था।

वह एक छोटा कुत्ता था।

चौथा: टॉमी जब पिल्ला था तो उसे दौड़ना और खेलना पसंद था।

टॉमी को क्या करना पसंद था?

टॉमी जब पिल्ला था तब उसे दौड़ना और खेलना पसंद था।

पांचवां: टॉमी और बेटा हमेशा एक साथ खेलेंगे।

क्या बेटा टॉमी के साथ खेलेगा?

हाँ, बेटा और टॉमी हमेशा एक साथ खेलेंगे।

छठा: टॉमी शायद बहुत गंदा होता रहेगा।

टॉमी क्या होता रहेगा?

टॉमी संभवतः बहुत गंदा होता रहेगा।

सातवां: बेटा टॉमी को अक्सर साफ करेगा।

क्या बेटे की माँ टॉमी को साफ़ करेगी?

नहीं, वह नहीं करेंगी।

बल्कि, टॉमी को अक्सर बेटा साफ करेगा।

Learn languages from TV shows, movies, news, articles and more! Try LingQ for FREE